विवाह होने के कुछ देर बाद दुल्हन की मौत, मातम में तब्दील हुई खुशियां

After a marriage in Mhase village, the bride died suddenly
विवाह होने के कुछ देर बाद दुल्हन की मौत, मातम में तब्दील हुई खुशियां
विवाह होने के कुछ देर बाद दुल्हन की मौत, मातम में तब्दील हुई खुशियां

डिजिटल डेस्क, पुणे| म्हसे गांव में विवाह के बाद दुल्हन की अचानक मौत होने से शादी की खुशी मातम में बदल गई। वहीं एक स्टूडेंट् की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुणे के शिरूर तहसील स्थित म्हसे गांव में शादी के दिन नववधू की मौत होने से  मुसले और गोंडा परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार दुल्हन जयश्री मुसले की शादी के चंद घंटे  बाद ही मौत हो गई । बताया जाता है कि  6 मई को म्हसे गांव निवासी बबन मुसले के दो बेटे हिरामण और दिगंबर की सोलापुर के अक्कलकोट निवासी दो सगी मौसेरी बहन जयश्री और विजया के साथ धूमधाम से विवाह हुआ। विवाह समारोह का म्हसे गांव में ही आयोजन किया गया था।

विवाह होने के बाद रीति-रिवाज के अनुसार विदाई की रस्म हुई। सारे बाराती धीरे-धीरे सोलापुर निकल गए। शाम को जयश्री को अचानक तेज बुखार चढ़ा और वह बेहोश हो गईं। मेहमानों को लगा अधिक थकावट की वजह से दुल्हन की तबीयत बिगड़ी होगी। उसे तत्काल शिरूर के क्लिनिक में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत की खबर से दोनों परिवारों में शोक का वातावरण निर्माण हो गया है। 

होस्टल में स्टूडेंट की मौत
पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के होस्टल में छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार के दिन हुई। स्टटूडेंट का नाम ऋषिकेश संजय आहेर है। वह मूल रूप से अहमदनगर का निवासी था। पुणे विश्वविद्यालय में वह एम. कॉम के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार की सुबह वह शौचालय गया हुआ था। वापस आने के बाद अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर गया। मौके पर मौजूद छात्रों ने इसकी सूचना सुरक्षा विभाग को दी। इसके बाद विश्वविद्यालय की एंबुलेंस से उसे ससुन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Created On :   8 May 2018 5:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story