जग्गी वासुदेव से मिले कृषि मंत्री तोमर

By - Bhaskar Hindi |21 Feb 2022 4:12 PM IST
सेव सॉयल अभियान जग्गी वासुदेव से मिले कृषि मंत्री तोमर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को सदगुरू जगदीश ‘जग्गी’ वासुदेव से मुलाकात की। कृषि मंत्री ने जग्गी वासुदेव द्वारा प्रस्तावित सेव सॉयल अभियान के संदर्भ में उनसे मुलाकात की है। इस मुलाकात में तोमर और सद्गगुरू के बीच भारतीय कृषि, पर्यावरण संतुलन, एफपीओ जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने सेवा सॉयल अभियान को सराहनीय प्रयास बताते हुए उम्मीद जताई कि यह अभियान मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने में लाभप्रद होगा। उन्होने कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। ऐसे में सद्गुरू जैसे लोगों के आगे आने से काफी फायदा होगा।
Created On :   21 Feb 2022 9:40 PM IST
Next Story