अजय मिश्रा ने कहा - 2019 से अब तक साइबर अपराध के छह लाख शिकायतें दर्ज हुई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शिकायतों पर कार्रवाई अजय मिश्रा ने कहा - 2019 से अब तक साइबर अपराध के छह लाख शिकायतें दर्ज हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने माना कि साइबर क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के बाद देश में साइबर अपराध की 6 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं तथा 1.11 लाख से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई करके  188 करोड़ से अधिक की राशि बचाई गई है। मिश्रा ने यह जानकारी मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के तहत ‘नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली’ को वर्ष 2019 में वित्तीय धोखाधड़ी की तत्काल रिपोर्टिंग और धोखेबाजों द्वारा धन की हेराफेरी को रोकने के लिए शुरू किया गया था। तब से लेकर 12 दिसंबर 2022 तक 6 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 भी शुरू किया गया है। बता दें कि 30 अगस्त 2019 को आई4सी के एक भाग के रूप में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल के तहत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान देने के साथ साइबरर अपराधों की घटनाओं की रिपोर्टिंग की जाती है। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल से राज्यों और केन्दशासित प्रदेशों के 27,900 से अधिक पुलिस अधिकारी पंजीकृत हैं। 

 

Created On :   20 Dec 2022 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story