अजित पारसे के आधा दर्जन बैंक खाते सीज, स्वास्थ्य का बहाना कर पूछताछ में बचने का प्रयास

Ajit Parses half a dozen bank accounts seized
अजित पारसे के आधा दर्जन बैंक खाते सीज, स्वास्थ्य का बहाना कर पूछताछ में बचने का प्रयास
नागपुर अजित पारसे के आधा दर्जन बैंक खाते सीज, स्वास्थ्य का बहाना कर पूछताछ में बचने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चर्चित अजित पारसे के आधा दर्जन बैंक खातों को सीज किया गया है। उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच-पड़ताल की जा रही है। पासरे की संपत्ति जब्त होना तय माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पारसे पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का बहाना कर पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के अनुसार अजित पारसे की कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था। इस प्रकरण में और भी लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।पूर्व में गिरफ्तारी से बचने के लिए ठग अजित गुणवंत पारसे ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन मामला करोड़ों की ठगी का होने से  कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। प्रकरण गंभीर होने के बाद अजित की िगरफ्तारी में लापरवाही को लेकर कोर्ट ने पुलिस को आड़े हाथ लिया था। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अजित को गिरफ्तार किया। अजित पारसे पूर्व में बीमारी और आत्महत्या करने की कोशिश कर िगरफ्तारी से बचता रहा है। उसने महल निवासी डॉ. राजेश मुरकुटे को फार्मसी कॉलेज की अनुमति दिलाने तथा सीबीआई का फर्जी समन्स भेजकर करीब 4.50 करोड़ रुपए से ठगा है। पुलिस पारस की 3-4 आलिशान कारें, 8 दोपहिया वाहन, 350 ग्राम सोना जब्त कर चुकी है। अब उसके विविध बैकों के छह खाते सीज िकए हैं। खातों में कीतनी रकम है, इसका खुलासा करने से पुलिस ने इनकार िकया है। यह मामले की जांच आर्थिक विभाग को सौंपा जा सकता है। उसकी बाकी  चल-अचल संपत्ति भी जब्त होने की संभावना पुलिस सूत्रों ने व्यक्त की है।  एक प्रकरण दर्ज हो सकता है :पारसे के खिलाफ और एक प्रकरण दर्ज हो सकता है। उस मामले की जंाच-पड़ताल क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 की टीम कर रही है। इस मामले में पारसे ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 5 लाख रुपए लिए थे। इसी प्रकार ड्राइविंग स्कूल संचालक मनीष वझलवार को 32 लाख का चूना लगाया है। इस मामले में भी उसकी िगरफ्तारी तय मानी जा रही है। आरोपी अजित पारसे के संपर्क में कई महिलाएं थीं। दिल्ली, मुंबई, गोवा आदि शहरों में वह अलग-अलग कारण बताकर उन्हें ले जाता था। बाद में उन्हीं महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे तगड़ी रकम वसूलता था। प्रकरण में जो उसकी मदद करते थे उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
 

Created On :   9 April 2023 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story