अब अजनी रेलवे स्टेशन होगा फुल स्क्रीन सेटेलाइट

Ajni railway station will be developed as a full screen satellite station
अब अजनी रेलवे स्टेशन होगा फुल स्क्रीन सेटेलाइट
अब अजनी रेलवे स्टेशन होगा फुल स्क्रीन सेटेलाइट
हाईलाइट
  • रेलवे स्टेशन को फुल स्क्रीन सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • अजनी महाराष्ट्र में नागपुर के आसपास के क्षेत्र में प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो दिल्ली-चेन्नई लाइन पर पड़ता है।
  • अजनी स्टेशन की कमान महिलाओं को सौंपी गई है।

डिजिटल डेसक,नागपुर। अजनी रेलवे स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प होने वाला है। इस स्टेशन की और भी खूबियां आने वाले दिनों में  दिखाई देगी। कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रेलवे स्टेशन को फुल स्क्रीन सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत यहां साल के अंत तक दो नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। यह प्लेटफार्म बनने के बाद अजनी में तीन से बढ़कर प्लेटफॉर्म की संख्या 5 हो जाएगी। यही नहीं अजनी स्टेशन पर दूसरे फेज में तीसरी लाइन बनाई जाएगी। इसी तरह आने वाले समय में नई गाड़ियां भी शुरू की जाएंगी। यह जानकारी मध्य रेल मंडल के महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार शर्मा ने  दी। भारतीय रेल की ओर से  अखिल भारतीय चित्रकला स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस मौके पर शर्मा बोल रहे थे। सिविल लाइन्स स्थित रेलवे के  सतपुड़ा लॉन में  स्पर्धा आयोजित की गई। 

सीसीटीवी कैमरे से रहेगी निगरानी
लगेंगे सीसीटीवी कैमरे| श्री शर्मा ने बताया कि अजनी स्टेशन की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
लोकल मेट्रो का नहीं मिला प्रस्ताव| उन्होंने मेट्रो द्वारा रेलवे ट्रैक पर लोकल मेट्रो चलाए जाने के प्रस्ताव को लेकर कहा कि, फिलहाल मेट्रो प्रशासन की ओर से अधिकारिक प्रस्ताव मिला नहीं है। प्रस्ताव आने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर लोकल ट्रेनें चलाने के िलए मेन लाइन की गाड़ियां प्रभावित न हो इसका ध्यान रखना होता है। 

रेल सप्ताह नागपुर में!
अप्रैल माह में आम तौर पर आयोजित होने वाला रेल सप्ताह इस बार मुंबई की बजाए नागपुर में किए जाने के संकेत भी उन्होंने बातचीत के दौरान दिए।

लंबी दूरी की यात्रा का समय कम करना है
हमारी प्रतिस्पर्धा विमान सेवाओं से है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए लगने वाला समय कम नहीं हो रहा है, जिसके पीछे कई तकनीकी कारण हैं, लेकिन इस समयावधि को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सिस्टम में भी कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, जो बदलाव लाएंगे। 

Created On :   12 March 2018 11:50 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story