नागपुर : मौसम विभाग का अलर्ट, आंध्र से आने वाले चक्रवात से संभलकर रहें

Alert of Weather department,Beware of cyclones coming from Andhra
नागपुर : मौसम विभाग का अलर्ट, आंध्र से आने वाले चक्रवात से संभलकर रहें
नागपुर : मौसम विभाग का अलर्ट, आंध्र से आने वाले चक्रवात से संभलकर रहें

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आंध्र तट पर बने चक्रवाती चक्र के प्रभाव से मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा आदि स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से उपराजधानी सहित विदर्भ में भी बादलों की आवाजाही बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते पिछले सप्ताह भर से गर्मी झेल रहे शहर को कुछ राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र तट पर एक चक्रवाती चक्र बना हुआ है। कर्नाटक तट पर भी अरब सागर में एक चक्रवाती चक्र है। इनके प्रभाव से कुछ नमी के विदर्भ तक पहुंचने की उम्मीद है। अनुमान है कि आज और कल उपराजधानी सहित विदर्भ के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। गुरुवार को उमस ने लोगों को परेशान रखा। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 78 तथा न्यूनतम 68 प्रतिशत रही।
 

Created On :   8 Sept 2017 10:39 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story