- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- All our MLAs are united - Fadnavis, public know Modi is present and future
दैनिक भास्कर हिंदी: एकजुट हैं हमारे सभी विधायक- फडणवीस, पता है वर्तमान और भविष्य मोदी ही हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं। सभी लोगों को यह मालूम है कि देश का भविष्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए नहीं है। देश का वर्तमान और भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए इन विधायकों को पता है कि धोखे से बनी सरकार कितने समय तक चलती है और उसका आगे क्या होता है?
सोमवार को नाशिक के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता बालासाहब सानप फिर से भाजपा में शामिल गो गए। भाजपा नेता फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की मौजूदगी में सानप ने पार्टी में दोबारा प्रवेश किया।
फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग हर दिन कहते हैं कि भाजपा के विधायक महाविकास आघाड़ी के घटक दलों में आएंगे पर महाविकास आघाड़ी के घटक दलों को भी मालूम है कि भाजपा का कोई विधायक उनके पास नहीं जाएगा। महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के विधायकों में प्रचंड़ नाराजगी और बैचेनी है। इसलिए उन्हें डर है कि उनके विधायक क्या करेंगे। इसलिए महाविकास आघाड़ी के नेता बार-बार कहते हैं कि भाजपा के विधायक हमारे पास आएंगे। फडणवीस ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा में कई लोगों का प्रवेश होगा।
हमारी इच्छा, तीनों दल साथ मिल कर लड़े
फडणवीस ने कहा कि मेरी इच्छा है कि महाविकास आघाड़ी एक साथ लड़े क्योंकि तीनों दलों के साथ लड़ने से उन्हें तात्कालिक फायदा मिल सकता है लेकिन तीनों दलों के साथ आने से भाजपा को बड़ी राजनीतिक जगह मिलेगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात की तरह भाजपा भविष्य में प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
फडणवीस ने कहा कि नाशिक भाजपा का गढ़ बन गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में नाशिक में भाजपा का सांसद होगा। इस दृष्टि से नाशिक में पार्टी को मजबूत करना है। फडणवीस ने कहा कि हमारे और सानप के बीच कुछ गलतफहमी पैदा हो गई थी। इस कारण वे कुछ समय तक भाजपा से दूर थे लेकिन वे मन से भाजपा के साथ थे। सानप के मन में हमेशा भाजपा रही है। इसलिए उनके दोबारा पार्टी में शामिल करने को लेकर उनसे कोई जोड़तोड़ नहीं करना पड़ा। उनके पार्टी में शामिल होने से नए और पुराने का कोई विवाद नहीं होगा। क्योंकि वे पार्टी के पुराने नेता हैं।
जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के घटक दल अपने कार्यकर्ताओं को मनोबल बनाए रखने के लिए दावा करते रहते हैं कि भाजपा के नेता हमारी पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन बीते 13 महीने में महाविकास आघाड़ी में कोई नहीं गया। पाटील ने कहा कि सानप को अगले दो से तीन दिनों में पार्टी में राज्य स्तर की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेरी सानप से अपेक्षा है कि वे नाशिक के अलावा उत्तर महाराष्ट्र और राज्य की राजनीतिक करें। हमें सानप के साथ पहले हुई घटनाओं और गलतफहमी को भूलकर आगे चलना चाहिए। इस तरह की घटनाएं जो भूलते नहीं हैं वे बड़े नहीं होते। इसलिए पुरानी बातों पर चर्चा किए बिना पार्टी के लिए सभी को काम करना है।
आरएसएस-भाजपा में काम कर दूसरे दलों में रहना कठिन
वहीं सानप ने कहा कि मैंने सालों तक आरएसएस और भाजपा में काम किया था। दूसरे पार्टी में शामिल होने के बाद मुझे लगा कि कहीं चूक हुई है। इसलिए हमने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी में वापस आने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा के साथ काम करने वाले को दूसरी जगह पर काम करना बहुत कठिन होता है।
इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव भाजपा ने सानप का टिकट काट दिया था। इससे बाद उन्होंने राकांपा के टिकट पर नाशिक पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा थ। लेकिन सानप को चुनाव में हार मिली थी। इसके बाद सानप शिवसेना में शामिल हुए थे। लेकिन शिवसेना में अहम जिम्मेदारी नहीं मिलने से वे काफी समय से पार्टी से नाराज थे।
साल 2017 के नाशिक मनपा चुनाव में सानप ने भाजपा को बड़ी जीत दिलाई थी। अब नाशिक मनपा के आगामी चुनाव के मद्देनजर उनके भाजपा में दोबारा शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सानप नाशिक मनपा के महापौर, उप महापौर, भाजपा के नाशिक शहर अध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कंगना और अर्णब के खिलाफ हुई कार्रवाई पर फडणवीस ने उठाए सवाल, बोले - सत्ता सिर नहीं चढ़नी चाहिए
दैनिक भास्कर हिंदी: सिर्फ दो दिनों का होगा शीतकालिन अधिवेशन, फडणवीस बोले - चर्चा से भाग रही है सरकार
दैनिक भास्कर हिंदी: फडणवीस बोले - प्रत्येक चुनाव होता है परीक्षा समान, उम्मीद हैं हम पास होंगे
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवसेना का मतलब महाराष्ट्र नहीं, फडणवीस बोले - अजित का दर्द मुझे मालूम है, लेकिन नहीं बोलूंगा
दैनिक भास्कर हिंदी: फडणवीस बोले - दानवे-दरेकर ही बता सकते हैं सरकार गिरने का मुहूर्त