- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- विवाहिता को प्रताड़ित करने पर...
विवाहिता को प्रताड़ित करने पर ससुरालवाले नामजद

डिजिटल डेस्क, वर्धा. अल्लीपुर पुलिस थाना के अंतर्गत पाथरी परिसर में आरोपी पति व सास ससुर और देवर महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। फरियादी की शिकायत पर शहर पुलिस थाना में आरोपी पति वीरेन्द्र नत्थूजी दुधे, ससुर नत्थूजी दुधे, सास निर्मला दुधे और देवर सुरेन्द्र दुधे निवासी पाथरी के खिलाफ धारा 498, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया। स्टेशन फैल निवासी फरियादी प्रज्ञा वीरेंद्र दुधे घर का कार्य करती है। फरियादी महिला का विवाह 2021 में हुआ था। महिला के पति इंजीनियर होने से उसकी जॉब बेंगलुरु में थी। महिला अपने पति के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। उस दौरान महिला के पति अपनी पत्नी के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग कर हमेशा मारपीट करता था। इससे तंग आकर महिला वापस आ गई थी। जिसके पश्चात महिला का भाई उसे लेने आया था। महिला अपने मां पिताजी के मिलकर दो से तीन बाद वह पाथरी चली गई। जहां पर महिला के सास ससुर और देवर उसे मामूली विवाद पर अभद्रभाषा का प्रयोग करते थे। महिला ने न्याय के लिए महिला शिकायत निवारण केंद्र की मदद ली। उक्त घटना सोमवार को सामने आयी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
प्रताड़ित कर दी तलाक की धमकी
पंच्याशी प्लॉट एरिया रमानगर नागपुर में महिला के विवाह में पिता के द्वारा अच्छी मेहमाननवाजी नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसकी जानकारी पिता को देने पर पति ने तलाक देने की धमकी दी। उक्त घटना सोमवार को सामने आई है। फरियादी की शिकायत पर शहर पुलिस थाना में आरोपी दिनेश कैथवास, ससुर जगदीश कैथवास, सास सुनीता कैथवास, जेठ गणेश कैथवास और ममता कैथवास के खिलाफ धारा 498, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया। बता दें कि, स्टेशन फैल निवासी फरियादी महिला का विवाह 18 फरवरी 22 को दिनेश कैथवास के साथ हुआ। महिला के पिता के गरीब होने के बाद भी अपने दामाद को कार लेने के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए दिए। साथ ही विवाह में सोना कपड़ा ऐसी सभी वस्तुएं दी गई। बारातियों का सम्मान भी रीतिरिवाज के अनुसार किया गया। परंतु पति का जॉब पुणे में होने से वह अकेले ही ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद से महिला को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी।इस पर पति ने उसे तलाक लेने की धमकी दी। इस पर महिला की शिकायत पर भरोसा सेल की मदद ली। मामला सोमवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   15 Jun 2022 7:58 PM IST