और चढ़ा पारा.. इस मौसम का फिर सबसे गर्म दिन

तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और चढ़ा पारा.. इस मौसम का फिर सबसे गर्म दिन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मंगलवार को पारा थोडा और चढ़ा। एक दिन से और आगे बढ़कर तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और मंगलवार इस सीजन के सबसे गर्म दिन के रुप में दर्ज हुआ। हालांकि मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। दो दिन से जहाँ गर्मी की तपन बढ़ी है, तो वहीं इसमें आगे परिवर्तन सामने आने वाला है। बदले हुए मौसम का असर 22 अप्रैल तक दिखाई देगा। इस दौरान संभाग के जिलों में तेज हवा चलने के साथ बूँदाबाँदी भी हो सकती है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हर कुछ दिनों के अंतर में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। एक्सपर्ट बीजू जॉन जैकब के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ राजस्थान के ऊपर एक साइकोलोनिक सर्कुलेशन भी है, जिससे यह परिवर्तन होने वाला है। कुछ दिन तक मौसम बदला हुआ रहेगा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज िकया गया। विगत दिवस भी पारा 40 पार था। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज िकया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। शहर के आसपास अभी पश्चिमी हवा सक्रिय है। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Created On :   18 April 2023 5:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story