नाराज विस्थापितों ने किया हाईवे पर चकाजाम

चांटी गाँव में नहीं हैं किसी प्रकार के इंतजाम नाराज विस्थापितों ने किया हाईवे पर चकाजाम

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मनमोहन नगर से विस्थापित किए गए लगभग डेढ़ सौ परिवारों ने रविवार सुबह लगभग 10 बजे खजरी-खिरिया हाईवे पर चकाजाम कर दिया। धरना के कारण हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर विस्थापित परिवारों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर चकाजाम समाप्त हुआ।
जिला प्रशासन ने शनिवार को मनमोहन नगर से लगभग डेढ़ सौ परिवारों को महाराजपुर के चांटी गाँव में शिफ्ट किया था, लेकिन वहाँ पर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। शनिवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई। विस्थापितों ने बताया कि चांटी गाँव में किसी भी प्रकार का इंतजाम नहीं था। यहाँ तक कि सिर छिपाने की भी जगह नहीं थी। इससे विस्थापित रात भर बारिश में भीगते रहे। इससे नाराज होकर विस्थापितों ने रविवार सुबह हाईवे पर चकाजाम कर दिया। तहसीलदार हरीश सिंह धुर्वे ने मौके पर पहुँचकर कहा कि फिलहाल विस्थापित परिवारों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद जाकर चकाजाम समाप्त हुआ। 

Created On :   30 April 2023 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story