- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- गायनिक में एक और मौत... रात में सोई...
गायनिक में एक और मौत... रात में सोई प्रसूता सुबह मृत मिली

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती एक प्रसूता की शनिवार सुबह मौत हो गई। शुक्रवार रात में अपने बेड पर सोई प्रसूता शनिवार सुबह लगभग 6.30 बजे मृत अवस्था में मिली। प्रसूता का प्रसव पांढुर्ना अस्पताल में हुआ था। नवजात की हालत गंभीर होने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। प्रसूता की मौत के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का पीएम कराया है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि पांढुर्ना के अम्बाड़ा निवासी 33 वर्षीय अनिता पति संजू मेश्राम का 10 अगस्त को पांढुर्ना अस्पताल में प्रसव हुआ था। नवजात कमजोर होने की वजह से डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। नवजात को एसएनसीयू और अनिता को पीएनसी वार्ड में भर्ती किया गया था। दस दिनों से भर्ती अनिता शुक्रवार रात को अपने बेड पर सोई थी। शनिवार सुबह लगभग 6.30 बजे राउंड के दौरान सिस्टर ने अनिता को मृत अवस्था में पाया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
गायनिक स्टाफ भी सकते में-
गायनिक स्टाफ का कहना है कि अनिता दस दिनों से यहां भर्ती थी। उसे किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं थी। शनिवार सुबह अचानक अनिता की मौत हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर मृतका का पीएम कराया गया है। अनिता का बेटा अभी एसएनसीयू में भर्ती है।
Created On :   20 Aug 2022 11:02 PM IST