तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति 

Appointment of three information commissioners
तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति 
महाराष्ट्र तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने राज्य सूचना आयुक्त पद पर तीन सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्य के नए सूचना आयुक्त के तौर पर सुरेशचंद्र गैरोला, समीर सहाय और राहुल भालचंद्र पांडे की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में राज्य सूचना आयुक्त पद पर तीन सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जिसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हस्ताक्षर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। वरिष्ठ पत्रकार पांडे नागपुर के रहने वाले हैं। सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बताया कि अभी भी एक पद रिक्त है। सूचना आयुक्तों के पद दो वर्षों से रिक्त थे. 

 

Created On :   17 Sept 2021 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story