- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सेना भर्ती रैली अमरावती में 23...
सेना भर्ती रैली अमरावती में 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय सेना में महाराष्ट्र के युवकों का बहुत बड़ा योगदान है। सेना भर्ती कार्यालय नागपुर मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, पुणे के संरक्षण में विदर्भ क्षेत्र के बुलढाना जिला को छोड़ कर तमाम जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। यह भर्ती जवाहरलाल नेहरू क्रीड़ा स्टेडियम, अमरावती में 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से सुनियोजित की जा रही है। जिला अधिकारी अभिजीत बंगर, अमरावती में भर्ती रैली आयोजित करने के लिए तथा हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
नशीले पदर्थों का सेवन प्रतिबंधित
रैली की समय अवधि 12 दिन की है और हर दिन एक जिले को आवंटित किया गया है। इसकी विस्तृत सूचना अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगी। इस से पहले अमरावती में वर्ष 2013 में रैली संपन्न हुई थी। कर्नल आरएम नेगी, भर्ती निर्देशक ने सूचित किया कि भर्ती में नशीले पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित है, भर्ती में आए हुए उम्मीदवारों का नशीले पदार्थ सेवन का भी परीक्षण किया जाएगा। अगर उम्मीदवार के शरीर में उसके लक्षण पाए गए तो उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। भर्ती के दौरान, भर्ती में आए हुए उम्मीदवारों के नशीले पदार्थ का सेवन करने के कारण दौड़ या शारीरिक परीक्षण के दौरान कोई हादसा हो जाने पर सेना किसी प्रकार से जवाबदेह नहीं होगी।
यह भी सूचित किया जा रहा है की सभी उम्मीदवार दलालों से सावधान रहें। भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचलित है व हर पड़ाव पर बायोमैट्रिक व आधार जांच की जाती है। कोई भी व्यक्ति इस प्रकिया में प्रभाव नहीं डाल सकता। यह भर्ती पूर्ण रूप से आॅनलाइन पंजीकृत होगी। आॅनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी और 7 अक्टूबर तक www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जारी रहगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलता पूर्वंक आॅनलाइन पंजीकरन किया वह अपना प्रवेशपत्र 9 अक्टूबर से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Created On : 5 Sept 2018 1:18 PM IST