नागपुर में 4 से 17 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Army recruitment rally in Nagpur from October 4 to 17,
नागपुर में 4 से 17 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
नागपुर में 4 से 17 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पुलिस मुख्यालय मैदान काटोल रोड में 4 से 17 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। बुलढाणा जिले को छोड़कर विदर्भ के युवाओं की सेना में भर्ती के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन किया गया है। 14 दिन चलने वाली सेना भर्ती रैली के लिए हर जिले का दिन निश्चित किया जाएगा। इसकी जानकारी सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में सार्वजनिक की जाएगी। 

भर्ती में नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जांच होगी। अभ्यर्थी के शरीर में नशे के लक्षण पाए जाने पर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। नशीले पदार्थ के सेवन से दौड़ या शारीरिक परीक्षण में कोई अनहोनी होने पर सेना की जवाबदेही नहीं होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह स्वचलित बायोमीट्रिक रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त से http://joinindianarmy.nic.in/ वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इसकी आखिरी तारीख 18 सितंबर है।

Created On :   18 Aug 2017 7:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story