वेट एंड वॉच की नीति पर कांग्रेस : चव्हाण ने कहा - जल्दबाजी में कोई फैसला लेना मुश्किल

Ashok Chavan said - it is very difficult to take sudden decision
वेट एंड वॉच की नीति पर कांग्रेस : चव्हाण ने कहा - जल्दबाजी में कोई फैसला लेना मुश्किल
वेट एंड वॉच की नीति पर कांग्रेस : चव्हाण ने कहा - जल्दबाजी में कोई फैसला लेना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में नई सरकार के गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देने की बाबत कांग्रेस अभी अपने पत्ते खोलने के लिए तैयार नहीं है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति की बाबत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने अभी वेट एंड वॉच की नीति अपनाने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य की जनता सहित कोई नहीं चाहता कि भाजपा की सरकार बनेल लेकिन इसके लिए शिवसेना तो पहल करनी पड़ेगी। शिवसेना जब तक भाजपा से गठबंधन नहीं तोड़ती है, तब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो सकता। इस मामले में कांग्रेस-राकांपा मिलकर निर्णय लेंगे

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के सरकारी आवास पर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में इस बाबत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार शिवसेना राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती है। राकांपा इसको लेकर सकारात्मक है लेकिन कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है जबकि महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के पक्ष में हैं। बैठक में इस बात भी चर्चा हुई कि दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान को यह बात  बताई जाए कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना का समर्थन करना क्यों जरूरी है। बैठक के बाद कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने कहा कि ‘फिलहाल हम वेट एंड वॉच की भूमिका में हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।’ दरअसल कांग्रेस पार्टी चाहती है कि शिवसेना पहले भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ने का एलान करे। 

 
                          

Created On :   6 Nov 2019 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story