गावित के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस,  चव्हाण ने कहा- गद्दार को सबक सिखाएगी जनता

Ashok Chavan said that the people will teach a lesson to Gavit
गावित के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस,  चव्हाण ने कहा- गद्दार को सबक सिखाएगी जनता
गावित के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस,  चव्हाण ने कहा- गद्दार को सबक सिखाएगी जनता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजेंद्र गावित के ऐन लोकसभा उपचुनाव के मौके पर भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि जनता अपनी पार्टी से गद्दारी करने वाले को सबक सिखाएगी। चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि गावित पिछले कुछ समय से भाजपा के सम्पर्क में थे। उन्होंने कांग्रेस से गद्दारी की है। पालघर की जनता सबक सिखाएगी।  

चव्हाण ने कहा- गद्दार को सबक सिखाएगी जनता 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का उम्मीदवार शिवसेना में भाग गया, तो भाजपा ने गावित को अपने दल में शामिल कर लिया। दलिय निष्ठा रही नहीं। भाजपा सत्ता व पैसे के बल पर दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ने के काम करती है। इस पार्टी ने नैतिकता को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। चव्हाण ने कहा कि शर्म की बात है कि खुद का सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा को एक उम्मीदवार नहीं मिलता।  
           

Created On :   8 May 2018 2:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story