विधानसभा चुनावः आमने-सामने दो गठबंधन युति और आघाडी

Assembly elections: face to face fight will between both allies
विधानसभा चुनावः आमने-सामने दो गठबंधन युति और आघाडी
विधानसभा चुनावः आमने-सामने दो गठबंधन युति और आघाडी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस-राकांपा के बीच गठबंधन हो गया। दोनों दल तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस अपने सहयोगी दल राकांपा के लिए लातूर-बीड--उस्मानाबाद सीट छोड़ने को तैयार हो गई। इस सीट को लेकर ही गतिरोध बना हुआ था। कांग्रेस ने परभणी-हिंगोली सीट से सुरेश देशमुख को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से राकांपा के अब्दुल खान दुर्रानी मौजूद विधान परिषद सदस्य हैं। जबकि राकांपा के रमेश कराड ने कांग्रेस की सीटिंग सीट लातूर से नामांकन किया है। इस सीट से कांग्रेस के दिलीप देशमुख विप सदस्य हैं। 

शिवसेना-भाजपा में अंडरस्टैंडिंग 
राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटील और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण व अशोक गहलोत के बीच चर्चा के बाद सीट बंटवारा फाईनल हो गया। वर्धा-गडचिरोली-चंद्रपुर सीट से कांग्रेस ने इंद्रकुमार बालमुकंद सर्राफ को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि अमरावती से अनिल मोघाडिया और परभणी-हिंगोली सीट से सुरेश देशमुख कांग्रेस उम्मीदवार हैं। लातूर-बीड-उस्मानाबाद सीट पर राकांपा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। यहां से भाजपा ने राकांपा के बागी नेता सुरेश धस को अपना उम्मीदवार बनाया है। धस की वजह से राकांपा बीड जिला परिषद चुनाव हार गई थी।  

भांगडिया-दुर्रानी, जाधव, तटकरे का टिकट कटा 
विधान परिषद की 6 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा ने वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट से विप सदस्य रहे मितेश भगडिया की इस बार उम्मीदवारी नहीं दी जबकि राकांपा ने बाबा दुर्रानी, जयंत जाधव व अनिल तटकरे का टिकट काट कर नए चेहरों को मौका दिया है। 

भंडारा-गोंदिया राकांपा, पालघर से कांग्रेस उम्मीदवार 
राकांपा प्रवक्ता मलिक ने कहा कि पालघर व भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव के लिए भी दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। राकांपा भंडारा-गोंदिया सीट पर लड़ेगी जबकि कांग्रेस पालघर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन से रिक्त पलुस विधानसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 

राणे का तटकरे को छुपा समर्थन 
रत्नागिरी-रायगड-सिंधुदुर्ग सीट भाजपा ने अपने सहयोगी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष नारायण राणे के लिए छोड़ा था। लेकिन राणे से यहां से अपना उम्मीदवार खड़ा करने से परहेज किया है। समझा जा रहा है कि शिवसेना उम्मीदवार को हराने के लिए राणे राकांपा उम्मीदवार अनिकेत तटकरे को छुपा समर्थन देंगे। 

कौन-कहां से ? 

मतदान क्षेत्र                          भाजपा-शिवसेना                      कांग्रेस-राकांपा

वर्धा-गडचिरोली-चंद्रपुर           रामदास आंबटकर (भाजपा)       इंद्रकुमार सर्राफ (कांग्रेस)
अमरावती                            प्रवीण-पोटे-पाटील (भाजपा)       अनिल माघवगिया (कांग्रेस)
परभणी-हिंगोली                    विप्लव बाजोरिया (शिवसेना)    सुरेश देशमुख (कांग्रेस)
रत्नागिरी-रायगढ-सिंधुदुर्ग      राजीव साबले (शिवसेना)         अनिकेत तटकरे (राकांपा)
नाशिक                                नरेंद्र दराडे (शिवसेना)             शिवाजी सहाणे (राकांपा)
लातूर-बीड-उस्मानाबाद           सुरेश धस (भाजपा)                रमेश कराड ( राकांपा)
 

Created On :   3 May 2018 2:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story