जान-पहचान के विवाद में दो दोस्तों पर हमला, दूसरे मामले में पुलिस कर्मी को जड़ा तमाचा

Attacked on two friends in an identity dispute
जान-पहचान के विवाद में दो दोस्तों पर हमला, दूसरे मामले में पुलिस कर्मी को जड़ा तमाचा
जान-पहचान के विवाद में दो दोस्तों पर हमला, दूसरे मामले में पुलिस कर्मी को जड़ा तमाचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जान-पहचान को लेेकर हुए विवाद में गंभीर मोड़ आ गया। दो मित्रों पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। दोनों घायल हो गए। शुक्रवार को देर रात कलमना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। आरोपी हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। हमलावरोें की पहचान नहीं हुई है। मिनीमाता नगर निवासी रमाकांत राजेंद्र चव्हाण (22) और उसी बस्ती में रहने वाला उसका मित्र रमेश चव्हाण (25) मजदूरी करते हैं। शनिवार को रात करीब पौने ग्यारह बजे दोनों काम निपटाकर घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुए। ऑटो में पहले से तीन लाेग सवार थे, जो आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने रमाकांत से कहा कि, वह पारड़ी में रहता है तो मुझे पहचानता है क्या। इस पर रमाकांत ने जवाब दिया कि, नहीं पहचानता। इस बात पर उस व्यक्ति को गुस्सा आया और उनमें िववाद हो गया। उसने फोन कर अपने और साथियों को बुला लिया। इस बीच सोनबा नगर में रेलवे क्रासिंग के पास रमाकांत और उसके दोस्त रमेश पर उस व्यक्ति ने साथियों की मदद से हमला बोल दिया। हमले में रमाकांत मामूली और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। आराेपी हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हुई है। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

वाहन हटाने को कहा तो महिला पुलिस कर्मी को जड़ दिया तमाचा


उधर यातायात विभाग की महिला पुलिस सिपाही को युवक ने तमाचा जड़ दिया। विवाद के दौरान उससे छेडछाड़ करने का भी आरोप है। घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। कोतवाली थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय महिला पुलिस सिपाही शहर पुलिस के यातायात विभाग में कार्यरत है। शुक्रवार को दोपहर करीब 2-3 बजे के दौरान वह झंडा चौक, महल परिसर में यातायात को नियंत्रित करने का काम कर रही थी। चौक के पास ही आरोपी स्वप्निल राजेंद्र रेवतकर, चिटनीसपुरा निवासी ने अपना दोपहिया वाहन सड़क पर लापरवाही से खड़ा किया और वाहन पर बैठ गया। उसकी रंग-बिरंगे परिंदे बेचने की दुकान है। बरहाल वाहन ठीक से नहीं लगाने के कारण मार्ग का यातायात जाम हो गया था। महिला पुलिस कर्मी ने स्वप्निल को वाहन हटाने को कहा। इससे तैश में आकर स्वप्निल ने महिला पुलिस कर्मी को तमाचा जड़ दिया। विवाद के दौरान गाली-गलौज कर उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच विभाग को घटना की भनक लगते ही अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे गए, लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही स्वप्निल वहां से भाग निकला। इस बीच शुक्रवार की रात स्वप्निल के खिलाफ छेड़छाड़ और सरकारी काम में दखलंदाजी करने का मामला दर्ज िकया गया है। घटना के बाद से स्वप्निल फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जांच जारी है।
 

Created On :   26 Oct 2019 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story