लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या का प्रयास

Attempted to murder a young man in a transaction dispute
लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या का प्रयास
लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव बना रहा। फरियादी अनीस अहमद सिद्दीकी वल्द मो. नईम सिद्दीकी (50) वार्ड नं. 7 पटेल नगर कन्हान-पिपरी निवासी ने कामठी के नए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार देर रात नई कामठी थाने में 4-5 हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जख्मी जमील अहमद सिद्धीकी (35) फरियादी अनीस अहमद सिद्धीकी का भतीजा है। आरोपी रियाजउद्दीन उर्फ गुड्डू फोकट और उसके चार से पांच साथीदार हैं। दोनों डेली कलेक्शन के काम से जुड़े हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि, ब्याज और उधारी को लेकर उनमें विवाद था। एक महीने पहले भी उनमें इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के दिन शाम करीब छह बजे अपने किसी परिजन से मिलने  जमील कलमना रोड पर कामठी में सिटी अस्पताल गया था।

गुप्ती, रॉड से किए वार
परिजन से मिलने के बाद जमील जब अस्पताल से बाहर निकला, तभी  4 से 5 लोगों ने उस पर पीछे से उस पर हमला बोल दिया। जमील जैसे ही जमीन पर गिरा हमलावरों ने उस पर लोहे की रॉड, डंडे व गुप्ती से सिर के पीछे, सीने और कमर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहंुचकर जांच की तो पता चला कि, हमलावरों में मुख्य आराेपी रियाजुद्दीन उर्फ गुड्डू फोकट वल्द कमरुद्दीन और उसके कुछ साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन आरोपी पुलिस पहुंचने से पूर्व ही भाग चुके थे।

आरोपी और जख्मी का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय
फरियादी अनीस अहमद के मुताबिक इन दोनों का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, इसलिए इनमें लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया था। उसका बदला लेने के लिए आरोपी रियाजुद्दीन ने यह हमला किया। घटना के बाद आरोपी रियाजुद्दीन और उनके अन्य साथियों के खिलाफ कामठी के नए पुलिस थाने में धारा 307, 143, 144, 147, 148, 149, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। गंभीर रुप से घायल जमील काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Created On :   2 March 2020 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story