सहारा रेगिस्तान में 250 कि.मी दौड़ कर तिरंगा फहराएंगे अतुल

Atul will hoist the national flag after running 250km in Sahara Desert
सहारा रेगिस्तान में 250 कि.मी दौड़ कर तिरंगा फहराएंगे अतुल
सहारा रेगिस्तान में 250 कि.मी दौड़ कर तिरंगा फहराएंगे अतुल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी की तेज गर्मी में जहां लोग हलाकान हो उठते हैं वहीं भीषण तपते  रेगिस्तान में 50 से 55 डिग्री के तापमान में चलकर तिरंगा फहराने का जज्बा रखते हुए नागपुर के अतुल चौकसे दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली 250 कि.मी दौड़ में हिस्सा लेने जा रहे हैं।  अतुल चौकसे ने सहारा रेगिस्तान में तिरंगा फहराने का साहसिक निर्णय लिया है। शहर के प्रतिभावान एथलीट अतुल दक्षिण अफ्रीका के सहारा मरुभूमि में आयोजित होने वाली 250 किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में भाग लेने की तैयारी अतुल पिछले 6 महीने से कर रहे हैं। इस दौड़ को लेकर उत्साहित अतुल ने कहा कि शुरू से ही मेरे मन में कुछ अलग करने की इच्छा थी।

60 देशों के 1 हजार 50 एथलीट ले रहे हैं हिस्सा
स्पर्धा के विषय में जानकारी देते हुए अतुल ने कहा कि यह 8 से 14 अप्रैल के दौरान आयोजित हो रही है, जबकि सभी एथलीटों को स्पर्धा की तैयारी और मेडिकल जांच के लिए दो दिन पहले ही आयोजन स्थल पर उपस्थित रहना होगा। कुल 250 किलोमीटर की स्पर्धा 6 चरणों में आयोजित होगी। इसके आयोजकों ने इससे जुड़े कई रोचक तथ्यों को उजागर नहीं किया है। एथलीटों को स्पर्धा के दौरान ही इसकी जानकारी दी जाएगी। एथलीटों को कौन से स्टेज में कितनी दूर तक दौड़ना है, किस गति से दौड़ना है, कौन से मार्ग से जाना है, यह सभी प्रकार की जानकारी जीपीआरएस के माध्यम से एथलीटों को मिलेगी। स्पर्धा के दौरान रेगिस्तान में तमाम विपरीत परिस्थितियों से एथलीटों को लड़ना होगा। स्पर्धा में दुनिया के 60 देशों के 1 हजार 50 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिसके लिए अतुल शनिवार को मुंबई से मोरक्को रवाना होंगे। दंदे फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. पिनाक दंदे इस स्पर्धा के लिए अतुल चौकसे का सहयोग कर रहे हैं। उपराजधानी की भीषण गर्मी में जहां लोग हलाकान हो उठते हैं वहीं भीषण तपते रेगिस्तान में तिरंगा फहराने का अतुल का संकल्प अपने आप में सराहनीय है। अतुल के शुभचिंतकों ने उनकी सफलता की कामना करते हुए उन्हें स्पर्धा में शामिल होने पर बधाई दी है।

Created On :   31 March 2018 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story