सौर पंप : रोज मिल रहे औसतन 23 आवेदन

Average 23 applications are coming daily for agriculture solar pump
सौर पंप : रोज मिल रहे औसतन 23 आवेदन
सौर पंप : रोज मिल रहे औसतन 23 आवेदन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को प्रतिसाद मिलना शुरू हो गया है। आवेदन के लिए स्वतंत्र पोर्टल शुरू होते ही 7 दिन के अंदर विदर्भ के 160 तथा राज्य के 724 किसानों ने सौर कृषि पंप के लिए आवेदन किए हैं। महावितरण ने इन आवेदनों पर कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है। नागपुर परिमंडल के 19 किसानों ने सौर कृषि पंप लगवाने में रुचि दिखाई है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में सौर कृषि पंप के आवेदन के लिए एक स्वतंत्र पोर्टल लोकार्पित किया था। पोर्टल के लिए महावितरण की वेबसाइट पर लिंक दी गई है। साथ ही पोर्टल में आवेदन करने के साथ साथ आवश्यक दस्तावेजों कोअपलोड करने की भी सुविधा दी गई है। 

पंंप लेने के लिए ऐसी है प्रक्रिया 
जानकारी के अनुसार यदि आपको कृषि पंप लेना है इसके लिए पोर्टल पर अंग्रेजी व मराठी भाषा में आवेदन हो सकेंगे इसलिए इन्हीं दो भाषाओं से लिंग करने की कोशिश करें। इतना ही नहीं, पूरी जानकारी मराठी व अंग्रेजी आडियो-वीडियो के रूप में दी गई है। पोर्टल पर जाकर कितनी क्षमता का पंप लेना है, यह चुनना होगा। यहीं पर किस ठेकेदार से पंप लेना है, उसे भी चुना जा सकेगा। साथ ही संबंधित कागजात अपलोड किए जा सकेंगे। किसान को पंप की कीमत का मात्र 5 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आवेदन वर्तमान में किस स्थिति में है वह भी देखा जा सकेगा। 

25 हजार पंप देने का लक्ष्य
जानकारी के अनुसार, मार्च 2019 तक 25 हजार सौर आधारित कृषि पंप किसानों को बांटने का लक्ष्य रखा गया है। अगले वित्त वर्ष में 75 हजार सौर कृषि पंप किसानों को देने की योजना है। आवंटन की प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। पहले 6 सदस्यीय कमेटी यह तय करती थी कि आवेदक पंप के लिए पात्र है या नहीं। अब यह अधिकार अधीक्षक अभियंता को दिए गए हैं।
 

Created On :   22 Jan 2019 1:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story