आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने चन्द्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती मनाई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। संघ के प्रांतीय आव्हान पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ पन्ना के जिला संयोजक विनोद अवस्थी द्वारा आजादी के महानायक चन्द्रशेखर आजाद की 116वींं जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि छत्रसाल महाविद्यालय के अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. तिवारी एवं पन्ना विकासखंड स्त्रोत समन्यवक सहदीप शर्मा सहित सभा में उपस्थित समस्त गणमान्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन के साथ पुष्पॉजलि अर्पित कर की गई। सभी शिक्षाविदों ने अमर शहीद आजाद के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा स्वरूप संकल्प लिया। कार्यक्रम के मध्य में डाइट से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक राजकुमार मिश्रा का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। शिक्षक विजय शर्मा, मनोज गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, आशीष सोनी आदि शिक्षाविदों ने शानदार काव्यपाठ कर सभास्थल को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में दो मिनट की मौन श्रद्धॉजलि अर्पित कर आजाद जी को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णपाल यादव, वनकर्मचारी संघ के अध्यक्ष महीप रावत, वरिष्ठ शिक्षक रामेश्वर खरे, राधाकृष्ण चौबे, योगेन्द्र अवस्थी, दिनेश मिश्रा, अजय तिवारी, गंगा प्रसाद शर्मा, डॉ. राजेश अवस्थी, भागीरथ पटेल, अभय शर्मा, रवि तिवारी, विवेक व्यास, एडवोकेट आनंद त्रिपाठी, रामस्वरूप गोस्वामी, संजीव प्रजापति सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थिति रहे।
Created On :   25 July 2022 3:43 PM IST