सपा प्रदेश अध्यक्ष की धमकी- "कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो करुंगा बगावत"

Azmi  advised to Akhilesh Yadav, not to associated with Congress
सपा प्रदेश अध्यक्ष की धमकी- "कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो करुंगा बगावत"
सपा प्रदेश अध्यक्ष की धमकी- "कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो करुंगा बगावत"

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के धर्मनिरपेक्षता विरोधी रवैए से नाराज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कर कांग्रेस जैसी दगाबाज पार्टी से संबंध न रखने की सलाह दी है।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव को भी शामिल किया है। अपने पत्र में आजमी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा सपा को धोखा देती है। आजमी ने बताया है  कि 19 अप्रैल 2018 को मुंबई मनपा के प्रभाग समिति अध्यक्ष का चुनाव था। आजमी के विधानसभा क्षेत्र के इस इलाके में समाजवादी पार्टी के 5 नगरसेवक हैं।

प्रभाग समिति अध्यक्ष पद चुनाव में जीत के लिए 8 वोटो की ज़रूरत थी।  यहां कांग्रेस-राकांपा व एमआईएम के एक-एक नगरसेवक हैं। आजमी के मुताबिक मैंने कांग्रेस नगरसेवक के वोट के लिए कांग्रेस विधायकों आरिफ नसीम खान, अमिन पटेल व असलम शेख सहित मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम से कई बार बात की। इन सबने कांग्रेस नगरसेवक का वोट सपा उम्मीदवार को मिलने की बात कही। लेकिन कांग्रेस के एकलौते नगरसेवक विठल लोकरे ने खुले आम कहा कि मैं अपना वोट समाजवादी पार्टी को नहीं बल्कि शिवसेना को दूंगा। मुझे पूरा यक़ीन है कि निरुपम के इशारे पर कांग्रेस नगरसेवक का वोट शिवसेना को मिला। 

कांग्रेस के खिलाफ उतारुंगा उम्मीदवार 
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष निरुपम के रवैए से सख्त नाराज आजमी ने अखिलेश को लिखे पत्र में यहां तक कह दिया कि यदि आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन किया तो मैं अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारुंगा एक तरफ आप कांग्रेस के साथ और हम कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Created On :   26 April 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story