स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की जानकारी दे रहा बालरक्षक एप

Balrakshak app is providing the information of students missing their school
स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की जानकारी दे रहा बालरक्षक एप
स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की जानकारी दे रहा बालरक्षक एप

डिजिटल डेस्क, पुणे। स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की जानकारी हासिल पुणे महानगरपालिका के शिक्षक सचिन वाड़कर ने ‘बालरक्षक एप’ विकसित किया है। अक्टूबर महीने में तैयार किए गए इस एप को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस एप के जरिए एक महीने में  करीबन 350 बच्चों की जानकारी प्राप्त हुई है। अब इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए मनपा द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षक वाड़कर ने बताया कि पुणे मनपा की सीमांतर्गत रहने वाले बच्चों की जानकारी नागरिकों ने एप पर भेजी है। उस अनुसार उक्त बच्चे कहां रहते हैं, उनके नाम क्या हैं, उनके अभिभावक कौन हैं? इसकी जानकारी हासिल कर उन्हें ढूंढा जाएगा। उसके बाद उन्हें स्कूल की मुख्य धारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। 

बनाया बालरक्षक विभाग 
मनपा के सर्व शिक्षा अभियान विभाग अंतर्गत बालरक्षक विभाग क्रियान्वित किया गया है। जिसके समन्वयक पद की जिम्मेदारी वाड़कर को सौंपी गई है। मनपा के हर स्कूल के एक शिक्षक को बालरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। 

अक्टूबर में किया था विकसित 
शहर तथा ग्रामीण परिसरों में स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। राज्य सरकार के विभाग द्वारा हर साल इन बच्चों का सर्वेक्षण किया जाता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुणे मनपा के मार्केटयार्ड स्कूल में कार्यरत शिक्षक सचिन वाड़कर ने अक्टूबर 2018 में ‘बालरक्षक एप’ विकसित किया। इस एप को डाउनलोड कर उस पर स्कूल न जाने वाले बच्चों की जानकारी देने का आह्वान नागरिकों से किया गया था।  उल्लेखनीय है कि ग्रामीण ही नहीं शहरी इलाकों में भी कई बच्चे गरीबी के चलते शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने में यह एप कारगर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस एप को मिल रहे प्रतिसाद के गरीब बच्चों का जीवन भी अब संवर सकेगा।
 

Created On :   13 Dec 2018 10:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story