शहर में सर्विसिंग सेण्टरों में वाहन धुलाई पर प्रतिबंध

Ban on washing vehicles in servicing centers in the city
शहर में सर्विसिंग सेण्टरों में वाहन धुलाई पर प्रतिबंध
पन्ना शहर में सर्विसिंग सेण्टरों में वाहन धुलाई पर प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, पन्ना। इस वर्ष पन्ना शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण पेय जल हेतु उपयोग किए जा रहे जल स्त्रोंतों निरपत सागर तालाब, धर्मसागर तालाब एवं लोकपाल सागर तालाबों में पर्याप्त जल संग्रहित नहीं हुआ है। जिसके कारण आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। नगर में पेयजल संकट को देखते हुए नगरपालिका पन्ना की बैठक दिनांक ०६ जनवरी २०२२ के प्रस्ताव क्रमांक 344 में कलेक्टर एवं प्रशासक द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार नगर के समस्त चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के सर्विस स्टेशन संचालकों को आगामी आदेश तक अथवा वर्षा न होने तक वाहनों की धुलाई कार्य प्रतिबंधित किया गया है। अतएव पन्ना नगर में पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए दिनांक 01 मार्च 2022 से चार पहिया एवं दोपहिया वाहन सर्विसिंग सेन्टरों में वाहनों की धुलाई का कार्य प्रतिबंधित किया जाता है। 

Created On :   25 Feb 2022 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story