मेट्रो रेलवे की बीम अकादमी शुरू

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मेट्रो रेलवे की बीम अकादमी शुरू

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मेट्रो ने बीम अकादमी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया। अकादमी के विशेषज्ञ चरणबद्ध तरीके से मेट्रो के नागपुर प्रकल्प के अधिकारियों को तकनीकी पाठ पढ़ाएंगे। बीम अकादमी पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन व्यवस्थापक डेजन पैपिक ने इस बारे में प्रेजेंटेशन भी दिया। उन्होंने अकादमी का परिचय कराते हुए तकनीक के बारे में बताया। चरणबद्ध तरीके से मेट्रो के अभियंता और अधिकारियों को कैसे प्रशिक्षित किया जाएगा, इसके बारे में भी जानकारी दी। अकादमी के कौन से विशेषज्ञ तकनीकी सत्र में मार्गदर्शन करेंगे, इसका लेखा-जोखा पेश किया। 

मेट्रो के व्यवस्थापक संचालक बृजेश दीक्षित ने बीम एडवांस अकादमी बेंटले और लंदन के क्रॉस रेल अकादमी का संयुक्त उपक्रम होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से खर्च, समय की बचत और अनेक फायदे होंगे। देश में अनेक मेट्रो प्रकल्पों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस तकनीक से प्रकल्प को गति मिलेगी। अकादमी के प्रशिक्षण के कारण इस तकनीक पर काम करना और आसान होगा।

Created On :   11 July 2017 3:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story