सड़क किनारे वनविभाग का पेड़ काटने से रोका तो कर दी पिटाई

Beaten by cutting down a forest tree on the roadside
सड़क किनारे वनविभाग का पेड़ काटने से रोका तो कर दी पिटाई
सड़क किनारे वनविभाग का पेड़ काटने से रोका तो कर दी पिटाई

 डिजिटल डेस्क, नागपुर । पेड़ काटने से मना करने पर तीन आरोपियों ने एक कंपनी के साइट प्रबंधक और कर्मचारी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।  पीड़ित कंपनी प्रबंधक चेतन राठोड़ की शिकायत पर उमरेड पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार  प्लाट नं.-88, अलंकार नगर, मानेवाडा रोड, नागपुर निवासी चेतन राठोड़ के साथ उमरेड रोड पर तीन अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की। उन्हें बचाने दौड़े कंपनी के कर्मचारी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।

चेतन राठोड़ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इस कंपनी का मौजा हेटी उमरेड परिसर में राष्ट्रीय महामार्ग पर कार्य शुरू है। वह कंपनी के साइट पर कामकाज देखने गए थे। इसी दौरान 407 वाहन क्र.-एम.एच.-31-3775 में तीन अज्ञात आरोपी आए और सड़क किनारे लगे वनविभाग के पेड़ को कटर मशीन से काटने लगे। चेतन राठोड़ ने आरोपियों को पेड़ काटने मना किया, तो आगबबूला हुए  तीनों आरोपियों ने राठोड़ पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। 

सभी आरोपी फरार
चेतन पर हमला होता देखकर उनका सहयोगी बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। चेतन राठोड़ की शिकायत पर उमरेड थाने के हवलदार प्रफुल माहुरे ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की खोजबीन पुलिस कर रही है।

Created On :   16 March 2020 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story