ऐलान से पहले कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन 

Before the announcement, the employees protested by banging plates
ऐलान से पहले कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन 
भंडारा ऐलान से पहले कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, भंडारा.पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर गत सात दिन से चल रही शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल संभ्रम के साथ खत्म हो गई। सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। पर इसके पहले कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर को नेशनल पेंशन स्किम की शव यात्रा निकाली थी। साथ ही थाली बजाओ आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों को अब भी सरकार पुरानी पेंशन लागु करेगी इसे लेकर संभ्रम बना हुआ है।  कर्मचारी संगठनाें ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा की है। जिसमें सरकार एक समिति नियुक्त कर तीन माह में पुरानी पेंशन को लेकर निर्णय लेगी। जिसके बाद जिले के हड़ताल में शामिल शासकीय कर्मचारियों ने मंगलवार,21 मार्च से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। 

हड़ताल जारी रहेगी

राज्य सरकार ने सोमवार को कर्मचारी संगठन के नेताओं से चर्चा के दौरान राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को तत्वत: मंजूरी करने की बात कहीं है, जो हमें मंजूर नहीं है। इस संबंध में 7, 8 एवं 9 अगस्त 2018 में भी कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल की थी। तब भी सरकार ने समिति का गठन करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा दी थी। लेकिन उस समिति का निर्णय जो कुछ दिन पूर्व आया है उसमें जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के संबंध में कुछ नहीं किया गया। अभी भी सरकार ने 4 दिन पहले चर्चा में बक्षी समिति गठित करने की बात कही है और समिति गठित भी की है। लेकिन हमें यह मंजूर नहीं है। इस संबंध में सभी संगठनों की समन्वय समिति की बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 

- पी.जी. सहारे, राज्य उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य जिला परिषद कर्मचारी महासंघ, गोंदिया  

हमने खत्म नहीं की हड़ताल  

राज्य कर्मचारी संगठन को सरकार ने जो आश्वासन दिया है। उसमें पुरानी पेंशन लागू करने के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। बल्कि नई पेंशन में ही वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने संबंधी बात कहीं है, जो हमें मान्य नहीं है। इसीलिए गोंदिया जिले के कर्मचारी संगठन हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं है।  

- कमलेश बिसेन, अध्यक्ष गोंदिया जिला ग्रामसेवक यूनियन एवं उपाध्यक्ष जिला परिषद कर्मचारी महासंघ 

आश्वासन पूरा करेगी सरकार

पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को हमने समर्थन दिया था। अब सरकार ने पुरानी पेंशन लागु करने की दिशा में कोई कदम उठाया है तो खुशी की बात है। साथ ही सरकार ने आश्वासन दिया है तो वह पूरा भी करेगी। हालांकि पुरानी पेंशन लागु होगी इसे लेकर संभ्रम जरूर है। 

 -पुष्पा गिरड़कर, शिक्षिका, गांधी विद्यालय पहेला

वरिष्ठों के आदेश की प्रतीक्षा 

हड़ताल खत्म करने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। कृति समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राम येवले ने वरिष्ठों से आदेश प्राप्त न होने से मंगलवार को भी हड़ताल में शामिल होने की सूचना दी है। देर तक निर्णय आता है तो वैसी भूमिका बदली जाएगी। 
-चंद्रमनी मेश्राम, स्वास्थ्य कर्मचारी, जि. प. भंडारा
 

काम पर लौटेंगे पर जारी रहेगा संघर्ष 

राज्य स्तरीय समन्वय समिति की मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के साथ हुई सकारात्मक चर्चा पुरानी पेंशन योजना लागू करने का लिखित आश्वासन दिया गया है। जिसके चलते पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शुरू बेमियादी हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सभी 21 मार्च से अपने काम पर पर लौटेंगे। पुरानी पेंशन को लेकर हमारी लड़ाई शुरू रहेगी।
-नरेंद्र उरकुडे, स्नातक शिक्षक जि. प. शाला मांडेसर, मोहाड़ी

Created On :   21 March 2023 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story