पहला डोज लगवाने में भंडारा जिला राज्य में तृतीय स्थान पर

Bhandara district ranked third in the state in getting the first dose
पहला डोज लगवाने में भंडारा जिला राज्य में तृतीय स्थान पर
मुंबई पहला और पुणे का दूसरा नंबर पहला डोज लगवाने में भंडारा जिला राज्य में तृतीय स्थान पर

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिले ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण में नया रिकार्ड दर्ज करते हुए संपूर्ण राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के 18 से अधिक उम्र के आठ लाख 98 हजार 400 लोगों में से आठ लाख 10 हजार 529 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगा लिया है। यह लक्ष्य के 90.22 प्रतिशत है। जबकि प्रथम स्थान पर मौजुद मुंबई के 96.51 लोगों ने तथा पुणे के 90.99 प्रतिशत लोगों पहला डोज लगा लिया है। इस सूची में गोंदिया जिला छठवे स्थान पर होकर यहा 83.94 लोगों ने प्रथम टीका लगाया है। भंडारा जिले की जनसंख्या बारहा लाख 22 हजार 576 है। इनमें 18 से अधिक उम्र के टीकाकरण के लिए आठ लाख 98 हजार 400 लोग पात्र है। इनमें से अब तक आठ लाख 10 हजार 529 लोगों ने पहला डोज लगा लिया है। जबकि तीन लाख 85 हजार 923 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। दूसरा टीका लगाने वालों का प्रतिशत 42.96 है। जिले में अब तक 11 लाख 96 हजार 452 टीके लगाए जा चुके है। भंडारा जिला रैंकिंग गोंदिया से आगे है। गोंदिया जिला छठवे स्थान पर है। गोंदिया जिले में अब तक 83.77 लोगों को प्रथम तथा 41.23 लोगों को दुसरा टीका लगाया गया है। हालाकि भंडारा जिले में अब भी दूसरा टिका लेने वालों की संख्या बेहद कम है। 

जिले में बुधवार 20 अक्टूबर को एक भी नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं इसी दिन एक कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटा है। बुधवार 20 अक्टूबर को जिले के 29 व्यक्तीयों की कोरोना जांच की गई। तथा जिले में अब तक 4 लाख 67 हजार 430 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें कोरोना के अब तक 60 हजार 96 मरीज मिल चुके है। तथा 58 हजार 963 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए है। जिले में मरीज ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत होकर मृत्यू दर 1.88 प्रतिशत है। वहीं अब तक 1 हजार 133 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। वर्तमान में जिले में एक भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं बचा है।

Created On :   21 Oct 2021 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story