बीएचआर घोटाला : मुख्य आरोपी सुनील झंवर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

BHR scam: Main accused Sunil Jhanwar surrenders in court
बीएचआर घोटाला : मुख्य आरोपी सुनील झंवर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण
बीएचआर घोटाला : मुख्य आरोपी सुनील झंवर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

डिजिटल डेस्क, जलगांव। बीएचआर को-ऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन घोटाले के मुख्य आरोपी सुनील झंवर ने पुणे की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट निरस्त हो गया है। जितेंद्र कंडारे ने गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। भाईचंद हीराचंद रायसोनी घोटाले के मुख्य संदिग्ध सुनील झंवर को गिरफ्तारी से बचने के लिए 2 मार्च को मुंबई उच्च न्यायालय ने 15 दिन की राहत दी थी। दूसरी ओर पुणे की एक अदालत ने 12 फरवरी को झंवर और कंडारे को फरार घोषित करते हुए घोषणा जारी की थी। जिसके तहत अदालत ने 30 दिनों के भीतर, यानी 14 मार्च तक आत्मसमर्पण करने वारंट जारी किया था। अगले सप्ताह दोनों को फरार घोषित किया जाना था, जिससे उनकी संपत्ति जब्त करने की करवाई शुरू हो जाती। ऐसे में झंवर 5 मार्च को अदालत में पेश हुए। जिसके बाद उनका वारंट निरस्त कर दिया गया। इस बीच एक और संदिग्ध जितेंद्र कंडारे को भी फरार घोषित किया गया है। उन्हें 14 मार्च तक अदालत और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का वारंट जारी किया गया है।  इससे पहले कंडारे ने पूर्व-गिरफ्तारी जमानत याचिका दायर की थी।  इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी।

Created On :   7 March 2021 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story