भारत को बड़ा बनाने बड़ी लड़नी होगी - आसुरी शक्तियों का सामना कर रहा धर्म-समाज 

Big fight will have to be done to make India big - Religion-society facing demonic forces
भारत को बड़ा बनाने बड़ी लड़नी होगी - आसुरी शक्तियों का सामना कर रहा धर्म-समाज 
भागवत के बोल भारत को बड़ा बनाने बड़ी लड़नी होगी - आसुरी शक्तियों का सामना कर रहा धर्म-समाज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत राष्ट्र और समाज के रूप में एक नई परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा होना चाहिए, यह विश्व की आवश्यकता है। लेकिन भारत को बड़ा बनाने के लिए हमें बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हिंदू धर्म और समाज आसुरी शक्तियों का सामना कर रहा है। आसुरी शक्तियां पूरा बल इकट्ठा कर हमको मिटाने का प्रयास करेंगी। ऐसी कोशिश की जाएगी कि हम लोग आपस में बंट जाएंगे। इसके लिए हमें सजग रहना पड़ेगा। रविवार को प्रसिद्ध उद्योगपति तथा विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अशोक चौगुले के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा मौजूद थे। कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि हम अगले 20 से 30 वर्षों में भारत को विश्व गुरु के रूप में देखेंगे। ऐसा मुझे आत्मविश्वास है। पर, इसके लिए हमें नई पीढ़ी को तैयार करना पड़ेगा। क्योंकि हम लोगों ने नई पीढ़ी को शिक्षित नहीं किया है। भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति लोगों की आस्था जगी है। इसलिए दुनिया के लोगों को आश्वस्त भी करना पड़ेगा। 

 

Created On :   10 April 2023 7:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story