खाई में गिरे बाइक सवार, एक मृत, दो घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खाई में गिरे बाइक सवार, एक मृत, दो घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। अमरावती मार्ग के वाड़ेगांव जोड़ सड़क पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात बाइक सवार खाई में गिर गए। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बाइक चला रहा युवक गायब है। 
पुलिस ने बताया कि ग्राम पुसला निवासी छत्रपाल सिंह चंदेल, सचिन गजभिए और श्याम हेड़ाऊ बाइक से बुधवार को पांढुर्ना एक समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से लौटते वक्त वाडेगांव जोड़ सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रुप से घायल बाइक सवार रातभर घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह बाइक चला रहे सचिन गजभिए, श्याम हेड़ाऊ को होश आया। उन्होंने छत्रपाल पिता धनपाल सिंह चंदेल उम्र 55 वर्ष को उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घायल श्याम हेड़ाऊ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। वहीं बाइक चालक सचिन गजभिए घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 

Created On :   24 Jan 2020 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story