बाइकों की टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम

Bikes collide, a young man died
बाइकों की टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम
परासिया रोड पर हुआ सडक़ हादसा बाइकों की टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। परासिया रोड स्थित ग्राम मुनगा के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आई थी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सतनूर निवासी 42 वर्षीय प्रभाकर उर्फ बबलू पिता आनंदराव इंगले गुरुवार सुबह बाइक से गांगीवाड़ा से घर लौट रहा था। ग्राम मुनगा के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी दुपहिया जा टकराई। हादसे में प्रभाकर को गंभीर चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार पुलिस को नहीं मिला है। प्रभाकर नागपुर में काम करता था। रक्षाबंधन में वह अपने घर सतनूर आया था। गुरुवार को वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
अज्ञात मृतक ही हुई शिनाख्त-
कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया में बुधवार को एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त सिवनी केवलारी निवासी 36 वर्षीय सचिन अवधिया के रूप में हुई है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   2 Sept 2021 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story