भाजपा -सेना कुश्ती बंद करे और विदर्भ के मुद्दों पर चर्चा करे : विधायक गोपाल अग्रवाल

BJP and Shiv Sena should stop the wrestling and start discussion : GopalDas Agrawal
 भाजपा -सेना कुश्ती बंद करे और विदर्भ के मुद्दों पर चर्चा करे : विधायक गोपाल अग्रवाल
 भाजपा -सेना कुश्ती बंद करे और विदर्भ के मुद्दों पर चर्चा करे : विधायक गोपाल अग्रवाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा में भाजपा और शिवसेना नूरा कुश्ती लड़ रहे हैं। विदर्भ के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। विदर्भ में मानसून सत्र होने के बावजूद जरूरी मुद्दे पीछे छूट गए हैं। 5 दिन शेष बचे हुए हैं। अब अगले सप्ताह विदर्भ के मुद्दों और प्रश्नों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। पहला सप्ताह बारिश में गया, दूसरा सप्ताह नाणार प्रकल्प पर हंगामे में गया और किसानों के सवालों पर सदन में कोई चर्चा हुई ही नहीं। 

विदर्भ के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग
अग्रवाल ने कहा कि नागपुर में मानसून सत्र होने से विदर्भ के किसान व विदर्भ की जनता आस लगाए बैठी है। जनता को उम्मीद है की कि यहां विदर्भ के प्रश्नों पर चर्चा होगी और ठोस नतीजे निकलेंगे, लेकिन पिछले 2 सप्ताह में मुद्दों पर विदर्भ के किसानों की बदहाली पर कोई चर्चा नहीं हुई। कपास ,सोयाबीन जैसी फसल पर भी कोई चर्चा नहीं हुई और किसानों के हाथ कुछ नहीं लगा मानसून सत्र में जो हंगामा हो रहा है। उसे देख लगता है कि यहां पर मानसून सत्र नहीं होना चाहिए।

मानसून सत्र में बारिश होने से किसान अपनी समस्या को लेकर मोर्चा भी नहीं निकाल सकते और यहां तक अपनी समस्याएं भी पहुंचाने में नहीं आ सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और शिवसेना दोनों मिलकर विवाद का नाटक कर रहे हैं। नाणार प्रकल्प को लेकर शिवसेना की भूमिका भी सवालों में है। अब 2 दिन बचे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सत्र में विशेषकर विदर्भ के मुद्दों पर विदर्भ के किसानों की फसल पर ही चर्चा कर विदर्भ के लिए कुछ ठोस नतीजे निकलना चाहिए। विदर्भ के विकास पर भी सदन में चर्चा नहीं हुई। उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि सत्र का अधिकांश समय हंगामे में बिता है इसलिए शनिवार को भी सत्र शुरू रखना चाहिए ताकि विदर्भ के मुद्दों पर चर्चा हो सके।

कांग्रेस विधायक गोपाल दास अग्रवाल के साथ कांग्रेस के वीरेंद्र जगताप , राहुल बोंद्रे व हर्षवर्धन सपकाल ने भी श्री अग्रवाल की बात का समर्थन करते हुए कहा कि विदर्भ में मानसून सत्र होने के बावजूद सरकार ने विदर्भ के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। अब जो समय बचा हुआ है वह केवल विदर्भ के मुद्दों पर वह किसानों को फसल के मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए। मानसून सत्र विदर्भ में होने से विदर्भ को इसका ज्यादा लाभ होना चाहिए कांग्रेसी विधायकों ने शिवसेना भाजपा को नूरा कुश्ती बंद करने की गुजारिश की।

Created On :   13 July 2018 8:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story