स्ट्रीट लाइट बदलवाने धरने पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष

BJP Board President sitting on strike for changing street lights
स्ट्रीट लाइट बदलवाने धरने पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष
स्ट्रीट लाइट बदलवाने धरने पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव। कांग्रेस नीत नपा परिषद होने के कारण भाजपा नेताओं की समस्याओं को नपा के अधिकारी कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष नजारा मंगलवार को नपा परिसर में दिखाई दिया। वार्ड क्रमांक 12 के रहवासी स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर सीएमओ के समक्ष पहुंचे थे, लेकिन सीएमओ से कांग्रेस के पूर्व पार्षद लाइट पहले से लगा होने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर पूर्व पार्षद सुधीर लदरे और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच नोंक झोंक भी हुई। इसके बाद तत्काल स्ट्रीट लाइट बदलवाने की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा सीएमओ के सामने ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीएमओ ओपी श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष से बार-बार कुर्सी पर बैठने का अनुरोध करते दिखाई दिए। सीएमओ ने इसी बीच नपा के बिजली विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित कर वार्ड क्रमांक 12 में स्ट्रीट लाइट लगवाया। जिसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सीएमओ को दी। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष शर्मा धरने पर से उठे। इस अवसर पर राजकुमार यादव, रीता सेन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शरद कुरोलिया, पूर्व पार्षद अनिरूद्ध चटर्जी, डा अमित जैन, रशीदा खान, परवीन बानो, ललिता यादव, अंकुर रघुवंशी, रोहित मिश्रा, राजेंद्र रजक सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
दबाव बनाने हो रही राजनीति
नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की विजय के बाद ही नपा में दबाव बनाने की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के पदाधिकारी अपना कार्य पहले करवाने के लिए सीएमओ और कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस भाजपाइयों का कार्य नहीं करने के लिए दबाव बना रही है। दोनों ही राजनीतिक दलों के दबाव के बीच सीएमओ और नपाकर्मी जनसमस्याओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। जिसमें उन्हें भी परेशानी हो रही है।
एक घंटे तक चलता रहा हंगामा
सीएमओ कार्यालय में लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। भाजपा के पदाधिकारियों ने सीएमओ पर कांग्रेस के दबाव में कार्य करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने सीएमओ से जनसमस्याओं का भेदभाव किए बिना प्राथमिकता के साथ निराकरण करने की बात कही।
इनका कहना है
धरने जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने वार्ड में लाइट लगवाने की मांग की थी। जिसके बाद वार्ड में लाइट लगवा दी गई।
-आरपी श्रीवास्तव, नपा अधिकारी जुन्नारदेव

 

Created On :   3 Jan 2018 12:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story