भाजपा विधायक सिंह फिर बने उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष, सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

BJP legislator Singh was elected president of the Northern India Association
भाजपा विधायक सिंह फिर बने उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष, सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित
भाजपा विधायक सिंह फिर बने उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष, सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक आरएन सिंह को एक बार फिर उत्तर भारतीय संघ का अध्यक्ष चुना गया है। श्री सिंह को सातवी बार महानगर के उत्तरभारतीयों की प्रतिनिधि संस्था का अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को बांद्रा ( पूर्व ) स्थित   बाबू सत्यनारायण सिंह सभागृह में एकमत से कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप में उनके नाम को प्रस्तावित और स्वीकृत किया। उत्तर भारतीय संघ मुंबई में बसे लाखों उत्तर भारतीयों की सबसे पुरानी प्रतिनिधि संस्था है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी। इस मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों और हिंदीभाषियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने से पीछे नहीं हटूंगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को संघ की 68वीं  सर्वसाधारण सभा हुई थी जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए थे। इसके बाद मंगलवार को अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रा के लिए मुम्बई आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संघ की विस्तारित इमारत में ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। विस्तारित इमारत के भव्य उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। 
 

Created On :   11 Sept 2018 10:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story