जनमत को समाप्त करना चाहती है भाजपा

BJP wants to end public opinion
जनमत को समाप्त करना चाहती है भाजपा
जनमत को समाप्त करना चाहती है भाजपा

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पैसों के दम पर कब कौन सा विधायक खरीद लिया जाए, सत्ता के लिए किसके खिलाफ कौन सा षडय़ंत्र रच दिया जाए वर्तमान राजनैतिक हालात देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।भारतीय जनता पार्टी जनमत को समाप्त करना चाहती है, आगामी उपचुनावों में जनता के सामने लोकतंत्र बचाने का बड़ा मुद्दा रहेगा, हम लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, इसलिए हम जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरेंगे। इन बयानों के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने जबलपुर प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को मिस्ड कॉल अभियान बताते हुए चुटकी ली। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना - पार्टी के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर श्री सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया नागपुर के दौरे पर हैं, नागपुर में लोग बाबा साहेब अम्बेडकर के स्मारक पर जाकर बुद्धम शरण गच्छामी कहते हैं, लेकिन सिंधिया संघ मुख्यालय गए और संघम शरण गच्छामी हो गए। 
निजी स्वार्थ के लिए सबको संतुष्ट कर रहे सीएम 
 श्री सिंह ने सहकारिता में विधायकों की नियुक्ति के बारे में कहा कि सबको संतुष्ट करने एवं निजी स्वार्थ के लिए शिवराज सिंह चौहान ऐसा कर रहे हैं। 
नेताओं-कार्यकर्ताओं से की वन-टू वन चर्चा 
 श्री सिंह बुधवार की सुबह फ्लाइट से डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस क्र. 1 पहुँचे। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की। कुछ देर बाद वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, विष्णुशंकर पटेल, कदीर सोनी, टीकाराम कोष्टा, विवेक अवस्थी, प्रहलाद अग्रवाल, वरुण शर्मा सुजीत अवस्थी के साथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के निवास पर उनसे मिलने रवाना हुए। 

Created On :   27 Aug 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story