‘जय भीम-जय हिंद’ के नारे से पिछड़ों को जोड़ेगी भाजपा, नागपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा का अधिवेशन 

BJP will add backward classes with slogan Jai Bhima-Jai Hind
‘जय भीम-जय हिंद’ के नारे से पिछड़ों को जोड़ेगी भाजपा, नागपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा का अधिवेशन 
‘जय भीम-जय हिंद’ के नारे से पिछड़ों को जोड़ेगी भाजपा, नागपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा का अधिवेशन 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हर वर्ग के लोगों को जोड़ने में जुट गई है। विशेषकर पिछड़ों व दलितों को, जिन्हें माना जा रहा है कि वे सरकार से नाराज चल रहे हैं। इसका उदाहरण शहर में आयोजित दो दिसवीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन शनिवार को देखने को मिला। यहां मंच से ‘जय भीम-जय हिंद’ का नारा दिया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कार्यकर्ताओं से यह नारा जोरशोर से लगवाया गया।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से यह नारा आया है। अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने किया। देश में हो रहे बदलाव को लेकर गडकरी ने विपक्ष सहित आलोचकों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘हमने वह करके दिखाया है, जो 60 साल में नहीं हुआ। जो दिखाया, वही कहा। हम सामाजिक-आर्थिक बदलाव का काम कर रहे हैं। इसका कोई ऑडिट कराना चाहे तो करा सकता है। मैं चाहता हूं कि पिछले 60 साल और साढ़े चार साल में हुए कामों का सोशियो-इकोनॉमिक ऑडिट हो।’

 

देश विरोधी नारे लगाने वालों काे कांग्रेस का समर्थन: गहलोत 

मंच पर मौजूद केंद्रीय सामाजिक न्यायमंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि सरकार के कामों को देखकर विपक्ष अपवित्र गठबंधन बना रहा है। केंद्र की योजनाओं को राज्यों की गैर-भाजपा सरकारें लागू नहीं कर रही हैं। देश में समता और समरसता की आवश्यकता है। देश विरोधी नारे लगाने वालों को कांग्रेस समर्थन करती है। अगर देश में गैर भाजपा दल पनपेंगे तो देश की अखंडता को खतरा होगा।


 

Created On :   20 Jan 2019 9:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story