बीजेपी चलाएगी संविधान पूजन अभियान, अल्पसंख्यक और अन्य समुदाय को जोड़ने पर जोर

BJP will launch Constitution Poojan campaign, to join minority
बीजेपी चलाएगी संविधान पूजन अभियान, अल्पसंख्यक और अन्य समुदाय को जोड़ने पर जोर
बीजेपी चलाएगी संविधान पूजन अभियान, अल्पसंख्यक और अन्य समुदाय को जोड़ने पर जोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सामान नागरिक अधिकार और राष्ट्रवाद का आह्वान करते हुए भाजपा संविधान पूजन अभियान चलाएगी। विशेषकर अल्पसंख्यक और सामाजिक तौर पर पिछड़ा माने जानेवाले वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 15 जनवरी को मुंबई में हुई विशेष बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वी. सतीश व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने सामाजिक समानता के आह्वान के साथ कार्यकर्ताआें को जोड़ने की व्यापक योजना बनाई है।


सभी बूथों पर प्रचार होगा

योजना के अनुरूप बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी के अनुसार, अल्पसंख्यक वर्ग में राजनीतिक नेतृत्व उभार के साथ ही संवैधानिक अधिकार व दायित्व के बारे में जनजागरण किया जा रहा है। संविधान दिन को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। संविधान पूजन कार्यक्रम में सभी धर्म के प्रतिनिधि अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुरूप संविधान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे।


सभी बूथों पर संविधान का प्रचार

प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से 90100 बूथ हैं। सभी बूथों पर संविधान का प्रचार होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा में भी अलग-अलग नेतृत्व दिया गया है। युवा, महिला, जैन, क्रिश्चियन समुदाय के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। लोगों के बीच संविधान को लेकर भ्रामक बातों को भी दूर किया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि पहले किस तरह संविधान को संकट में डालने का प्रयास किया जा रहा था। संविधान पेटियों में है, उसे बाहर लाया जाएगा।


अल्पसंख्यक समुदाय के मन में विश्वास पैदा करने की कवायद

बीजेपी मुस्लिम समुदाय को साथ जोड़ना बीजेपी के लिए हमेशा से टेढ़ी खीर साबित हुआ। लेकिन अब बीजेपी अल्पसंख्यकों को लुभाने में लग गई है। पार्टी नेता खुद को मुस्लिम और ईसाई समुदाय को अपने साथ जोड़ने की कवायद शुरू कर रहे हैं। जिसे लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी अल्पसंख्यक समुदाय के मन में विश्वास पैदा करना चाहती है। ताकि पार्टी के लिए उनकी सोच में बदलाव लाया जाए।

 

Created On :   21 Jan 2018 8:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story