भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, नागपुर से मुंबई जाएगी स्पेशल ट्रेन

BJP will make power demonstration, Nagpur to Mumbai special train
भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, नागपुर से मुंबई जाएगी स्पेशल ट्रेन
भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, नागपुर से मुंबई जाएगी स्पेशल ट्रेन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रघुनाथसिंह लोधी। चुनाव तैयारी के तहत राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। BJP ने स्थापना दिन के मौके पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की है। 6 अप्रैल को मुंबई के  बांंद्रा-कुर्ला संकुल में हाेनेवाले स्थापना दिन समारोह में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि स्थापना दिन को शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से BJP राज्य में चुनाव तैयारी का खुला एेलान करेगी।

मुख्यमंत्री देेवेंद्र फड़णवीस भी नए संकल्प के साथ आगामी चुनाव रणनीति का संकेत देंगे। लिहाजा नागपुर और विदर्भ से भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी समारोह में शामिल होंगे। उपराजधानी से करीब 5000 पदाधिकारियों को मुंबई ले जाने की तैयारी है। इसके लिए एक स्पेशल ट्रेन से पदाधिकारियों को मुंबई ले जाया जाएगा। यहां पहले भी मुंबई के समारोह को लेकर बैठकें हो चुकी है। स्वयं मुख्यमंत्री फडणवीस ने बैठक लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

बूथ, प्रभाग और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से लेकर शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी और BJP के सभी नगरसेवक गुरुवार को सुबह 9.30 बजे स्पेशल ट्रेन से अजनी स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा पूर्व विदर्भ से भी कार्यकर्ताओं का जत्था मुंबई रवाना होगा। गडचिरोली के सांसद अशोक नेते के साथ ही सभी विधायकों को इस काम में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि स्थापना दिन समारोह में करीब 3 लाख भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी BJP ने की है। 

मंत्रिमंडल विस्तार व शिवसेना से संबंध पर होगी स्थिति साफ 
BJP पदाधिकारियों का मानना है कि मुंबई के कार्यक्रम में BJP की ओर से राज्य मंत्रिमंडल विस्तार व शिवसेना से संबंध के बारे में स्थिति भी साफ होगी। 16 मई 2019 को मोदी सरकार के पांच साल पूरे हो जाएंगे। लिहाजा लोकसभा चुनाव की तारीख जल्द देख राज्य में विपक्षी दलों ने एकजुटता का प्रयास शुरु कर दिया है। कांग्रेस और राकांपा में गठबंधन तय माना जा रहा है। वाम मोर्चा और अन्य संगठन भी सक्रिय हुए हैं।

विशेषकर किसान नेताओं को आगे रखकर BJP विरोधियों को एकजुट करने का प्रयास चल रहा है। BJP के असंतुष्ट व बागी नेताओं को भी लामबंद किया जा रहा है। राज्य में किसान,दलित, मुस्लिम और आदिवासियों के मुद्दों पर आंदोलन चल रहे हैं। ऐसे में BJP भी स्थापना दिन के माध्यम सेे राजनीतिक गठजोड़ के मामले में स्थिति साफ करेगी। फिलहाल शिवसेना सत्ता में साथ होने के बाद भी BJP से दूरी बनाए हुए हैं। कई बार शिवसेना विपक्ष की भूमिका में आ जाती है। वैसे में 2014 में BJP सरकार के गठन के दौरान शिवसेना प्रमुख विपक्ष की भूमिका में थी। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना BJP के साथ होगी।

पहली बार राज्य में शिवसेना के 18 सांसद चुने गए हैं। शिवसेना सांसदों की भी इच्छा है कि लोकसभा चुनाव में BJP के साथ गठबंधन रहना चाहिए। हालांकि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। राज्यमंत्रिमंडल विस्तार का मामला लंबित है। माना जा रहा है कि शाह के दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।  

Created On :   3 April 2018 7:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story