26 नवंबर से संविधान गौरव अभियान चलाएगी भाजपा 

BJP will run Constitution Pride campaign from November 26
26 नवंबर से संविधान गौरव अभियान चलाएगी भाजपा 
मणिपुर से होगी शुरूआत 26 नवंबर से संविधान गौरव अभियान चलाएगी भाजपा 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर (संविधान दिवस) से देश भर में संविधाान गौरव अभियान चलाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 नवंबर को इस अभियान की शुरूआत मणिपुर से करेंगे। यह अभियान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस 6 दिसंबर तक पूरे देश में चलेगा। इसकी जानकारी बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने दी। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आर्य ने कहा कि इस 10 दिवसीय संविधान गौरव अभियान के तहत देश भर के सभी जिला मुख्यालयों सहित 900 से ज्यादा जगहों पर पार्टी संविधान और आंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होने बताया कि इससे जुड़े बड़े कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री, राज्यांे के मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, पार्टी के सांसद व विधायक शामिल होंगे। यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि संविधान की शपथ दिलाएंगे। संविधान के विषय को लेकर 100 प्रश्नोंं की एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी देश भर में आयोजित की जाएगी। श्री आर्या ने बताया कि 6 दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्माण दिवस पर यह कार्यक्रम संपन्न होगा। अगले वर्ष 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस अभियान का महत्व बढ़ गया है।

 

Created On :   24 Nov 2021 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story