भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की समझाइश-वरिष्ठों ने पार्टी को सींचा, उन्हें हर कार्यक्रम में बुलाएं

BJPs Regional Organization General Secretarys advice-seniors irrigated the party
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की समझाइश-वरिष्ठों ने पार्टी को सींचा, उन्हें हर कार्यक्रम में बुलाएं
शहडोल भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की समझाइश-वरिष्ठों ने पार्टी को सींचा, उन्हें हर कार्यक्रम में बुलाएं

डिजिटल डेस्क,शहडोल। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार शाम शहडोल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ट पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठों की कम संख्या पर समझाइश दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों ने जनसंघ से पार्टी को सींचा हैं। उन्हे हर कार्यक्रम में बुलाया जाए और इस बात का ध्यान रखा जाए कि उनके सम्मान में कोई कमीं नहीं आए। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के इस समझाइश के पीछे बैठक में वरिष्ठों की कम संख्या को भी एक कारण माना जा रहा है। दरअसल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने वरिष्ठों की अलग से बैठक बुलाई थी। इसमें बमुश्किल 15 से ज्यादा वरिष्ठ ही शामिल हुए। इनके साथ उन्होंने बंद कमरे में चर्चा की।

बूथ पर फोकस करने की बात

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने पार्टी के पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में बूथ पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारी-कर्मचारियों को पार्टी से जोड़ें।

झलकियां

- बैठक के लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे बुलाया गया था। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शाम 5 बजे पहुंचे। इस बीच इंतजार कर रहे कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अरविंद मेनन का उदाहरण देते हुए कहा कि वे समय के बड़े पक्के थे।
- स्वागत के लिए बड़ी संख्या में गुलदस्ता व फूल के उपयोग पर कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने कहा इससे बेहतर होता कि कमल मोनो की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया जाए या फिर फलों का गुलदस्ता भेंट किया जाए जो काम भी आए।
- क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हे किसी भी प्रकार की शिकायत या परेशानी हो तो फोन पर सीधे बता सकते हैं। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हे मौका मिला तो कोयला, कबाड़ और जमीन में भू-माफिया प्रवृत्ति की जानकारी जरुर देंगे।
 

Created On :   4 March 2023 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story