नगर पालिका पन्ना में चली भाजपा की लहर

BJPs wave in the municipality Panna
नगर पालिका पन्ना में चली भाजपा की लहर
पन्ना नगर पालिका पन्ना में चली भाजपा की लहर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना के कुुल २८ वार्डो में से १९ वार्डो में शानदार जीत हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी  द्वारा नगर पालिका में बड़े बहुमत के साथ नगर सरकार में अपना कब्जा बरकार रखने में सफलता प्राप्त कर ली है। नगर पालिका परिषद पन्ना के वार्ड क्रमांक १ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती उमा पाठक तथा वार्ड क्रमांक १९ से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीना पाण्डेय के वार्ड में एकल प्रत्याशी होने के बाद आज मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद रिटर्निंग आफिसर कलेक्टर पन्ना द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया। पन्ना के पॉलीटेक्नीक कालेज में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नगर के २६ वार्डो में जिनमें पार्षद प्रत्याशियों के लिए ६ जुलाई को ईव्हीएम मशीन से मतदान हुआ था उनके मतों की गणना कार्य सुबह ९ बजे से वार्डनुसार टेबलों में शुरू हुआ और ईव्हीएम मशीन से मतदान के नतीजे कुछ ही समय के अंतराल में सामने आने लगे। दोपहर १२ बजे तक पन्ना नगर पालिका के उन सभी २६ वार्डो की तस्वीर पूरी तरीके से ईव्हीएम मशीन की काउटिंग पूरी हो जाने के बाद सामने आ गये।

नगर पालिका के जिन २६ वार्डाे में के लिए मतदान हुआ था उनमें से १७ वार्डो में से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली। नगर पालिका की बहुचर्चित सीट बनीं वार्ड क्रमांक १२ में भाजपा उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी की धर्मपत्नि श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी ने जिन २६ वार्डों में चुनाव हुआ उनमें सर्वाधिक ९६५ मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। श्र्रीमती कीर्ति त्रिवेदी को कुल १४५६ मत प्राप्त हुए हैं। निकटतम कांग्रेसी प्रत्याशी रजनी शर्मा को मात्र ४९१ मतों पर ही संतोष करना पडा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आशा गुप्ता जो अपने वार्ड क्रमांक २१ को छोडकर दूसरे निर्वाचन क्षेत्र वार्ड क्रमांक ०५ रामगंज वार्ड से चुनाव मैदान में उतरीं थीं वहां बडे विरोध के बावजूद वह ३३७ मत प्राप्त करते हुए १२४ मतों के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहीं। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती  पूर्व पार्षद विमलेश रिछारिया को २१३ मत ही मिल सके। नगर पालिका पन्ना के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से जो नेत्रियां दावेदार बताईं जा रहीं थीं वह तीनों कांग्रेस की महिला नेत्रियां श्रीमती आस्था तिवारी, रमा बुंदेला और रूबी शेण्डगे चुनाव में पराजित हो गईं हैं जिससे कांग्रेस को करारा झटका लगा है। नगर पालिका परिषद पन्ना में कांग्रेस पार्टी जिन २६ वार्डों में चुनाव लडी थी उनमें मात्र ०६ वार्डों में ही कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत सके हैं। नगर पालिका के तीन वार्डों २४, २५ व २६ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 

यह रहे वार्डवार परिणाम
*वार्ड क्रमांक १ में भाजपा की प्रत्याशी उमा पाठक निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुईं
*वार्ड क्रमांक २ में कांग्रेस के वेद प्रकाश रैकवार ने ५३३ मत प्राप्त करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ममता को ३९८ मतों से हराया
*वार्ड क्रमांक ३ में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती शांति सेन ने १०११ मत प्राप्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता पाठक को २२० मतों से हराया। 
*वार्ड क्रमांक ४ में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती पार्वती जाटव ने ४४५ मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी शंकुतला अहिरवार को ७८ मतों से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक ५ में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा गुप्ता ने ३३७ मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी विमलेश रिछारिया को १२४ मतों से हराया। 
*वार्ड क्रमांक ६ में भाजपा प्रत्याशी शैलेष प्रताप साहू ने ६०६ मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन जडिया को १९२ मतों से परास्त कर दिया।
*वार्ड क्रमांक ७ में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राखी शर्मा ने २९१ मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी रमा सिंह बुंदेला को ३१ मतों से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक ८ में भाजपा प्रत्याशी सीमा बाल्मीक ने ४१० मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी रानू बाल्मीक को १३३ मतों से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक ९ में भाजपा की राजकुमारी लोधी ने ७३७ मत प्राप्त कर कांग्रेस की अनुपमा खरे को ४२० मतों के अंतर से हराया। 
*वार्ड क्रमांक १० में भाजपा की सुशीला महाजन ने ६७१ मत प्राप्त कर कांग्रेस की सुनीता रैकवार को ७३ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक ११ में कांग्रेस के रेहान मोहम्मद ने ९५३ मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता पारासर को ४३० मतों के अंतर से हराया
*वार्ड क्रमांक १२ में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कीर्ति अंकुर त्रिवेदी ने १४५६ मत प्राप्त कर कांग्रेस की रजनी शर्मा को ९६५ मतों के अंतर से परास्त किया।
*वार्ड क्रमांक १३ में भाजपा की कविता रैकवार ने ७६० मत प्राप्त कर कांग्रेस की रीता वर्मन को १३६ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक १४ में कांग्रेस के वैभव थापक ने ४४३ मत प्राप्त कर भाजपा के दीपक गुप्ता को ७१ मतों से हराया। 
*वार्ड क्रमांक १५ में भाजपा की संगीता राय ने ७२३ मत प्राप्त कर कांग्रेस की रागनी साहू को ४५३ मतों से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक १६ में भाजपा की आशा जडिया ने ४४५ मत प्राप्त कर कांग्रेस के निशाद नाजमी को मात्र ५ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक १७ में भाजपा की ज्योति पाण्डेय ने ९३३ मत प्राप्त कर कांग्रेस की रूबी शेण्डगे को ३२३ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक १८ में कांग्रेस की मम्मो खान ने ४९३ मत प्राप्त कर भाजपा की राखी खटीक को ११३ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक १९ में श्रीमती मीना पाण्डेय निर्विरोध चुनाव जीतीं
*वार्ड क्रमांक २० में भाजपा की कल्पना यादव ने ४१९ मत प्राप्त कर कांग्रेस के किशन शिवहरे को २७० मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक २१ में भाजपा के योगेन्द्र प्रताप सिंह ने २७५ मत प्राप्त कर कांग्रेस की आस्था तिवारी को ३४ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक २२ में भाजपा की सुनयना सिंह ने ६१४ मत प्राप्त कर कांग्रेस के सौरभ खरे को ३२९ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक २३ में भाजपा की पुष्पा देवी यादव ने ५५३ मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति कुशवाहा को १५९ मतों के अंतर से हराया। 
*वार्ड क्रमांक २४ में निर्दलीय प्रत्याशी महेश प्रसाद गौड ने ५०६ मत प्राप्त कर भाजपा के शत्रुघन को २४५ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक २५ में निर्दलीय प्रत्याशी माधवी कुशवाहा ने ७११ मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी पूजा कुशवाहा को ५२३ मतों के अंतर से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक २६ में निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन कुशवाहा ने ५६९ मत प्राप्त कर भाजपा के संजय सिंह यादव को १८३ मतों से पराजित किया।
*वार्ड क्रमांक २७ में भाजपा की ओपू मजूमदार ने ५२८ मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी भगवानदास कुशवाहा को २१४ मतों से हराया।
*वार्ड क्रमांक २८ में भाजपा के घनश्याम अहिरवार ने ६५० मत प्राप्त कर कांग्रेस के लल्लू अहिरवार को २१६ मतों से हराया।

Created On :   18 July 2022 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story