दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक को चाकूओं से गोदा, हालत गंभीर  

Bloody conflict between two groups, a young man stabbed with knives, condition critical
दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक को चाकूओं से गोदा, हालत गंभीर  
दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक को चाकूओं से गोदा, हालत गंभीर  


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के चारफाटक के समीप गुरुवार को दिन दहाड़े जमकर हथियार चले। बदमाशों ने एक युवक को धारदार हथियार से गोद दिया। युवक के सिर, हाथ और पीठ पर पांच गहरे घाव लगे है। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया है। दो गुटों में गरबा महोत्सव के दौरान विवाद शुरू हुआ था, जो अब गैंगवार में बदल चुका है। इसी विवाद के चलते गुरुवार को युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पहले भी दोनों पक्षों में दो बार खूनी संघर्ष हो चुका है।  
नागपुर किया रेफर-
गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे चार फाटक के समीप चूनाभट्टा निवासी 20 वर्षीय हिमांशु पिता सुशील राजपूत पर तीन से चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हिमांशु को पांच घाव लगे है। खून से लथपथ हिमांशु को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। हिमांशु के मुताबिक उस पर हमला करने वाले आरोपियों में अमित राउत, हर्ष बटाविया और एक अन्य युवक शामिल है। धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र घोषी ने बताया कि हिमांशु की शिकायत पर अमित राउत और हर्ष बटाविया के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गरबा महोत्सव से चल रहा विवाद-
पुलिस के मुताबिक अक्टूबर माह में गरबा महोत्सव के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस वक्त मामला शांत हो गया था। 14 अक्टूबर की रात हवेली गार्डन में दोबारा दोनों पक्षों मेें विवाद हुआ। विवाद के दौरान अंकित माटा, सोहेल खान, शन्नी बाथरे, हिमांशु राजपूत और ऋषभ तिवारी ने अमित राउत से मारपीट कर उसे चाकू मारा था। इस हमले में अमित राउत को गंभीर चोट आई थी। पुराने विवाद का बदला लेने गुरुवार को अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु पर हमला कर दिया।
हाल ही में जमानत पर छूटा था घायल-
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में घायल हिमांशु राजपूत पिछले लगभग बीस दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। गुरुवार को अमित राउत और हर्ष बटाविया ने मौका पाकर हिमांशु को घेरकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में हिमांशु गंभीर रुप से घायल हुआ है। 

Created On :   26 Dec 2019 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story