- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 21 फरवरी से 12वीं और 20 मार्च से...
21 फरवरी से 12वीं और 20 मार्च से 10 वीं परीक्षाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बच्चों के करियर के लिए महत्वपूर्ण बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। राज्य शिक्षा मंडल 10 वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया। बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी से होने वाली है। अपने नोटिफिकेशन में राज्य मंडल सचिव कृष्णकुमार पाटील ने जानकारी दी है कि प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं इसी अवधि में शुरू होंगी। जल्द ही बोर्ड विस्तृत टाइमटेबल जारी करेगा, जिसे अंतिम माना जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रस्तावित इस परीक्षा की अवधि के अनुसार अब विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए करीब पांच महीने का वक्त है। बीती बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर नजर डालें, तो चुनावों के चलते पिछली बार टाइमटेबल जारी करने में देरी हुई थी, मगर इस बार बोर्ड ने समय रहते परीक्षा का टाइमटेबल जारी किया है।
Created On :   20 Sept 2017 4:48 PM IST