ब्रांड एंबेसेडर ने हड़ताल पर बैठे नपा कर्मियों से की अभद्रता - रोष

Brand ambassador insults Municipality employees sitting on strike, fury
ब्रांड एंबेसेडर ने हड़ताल पर बैठे नपा कर्मियों से की अभद्रता - रोष
ब्रांड एंबेसेडर ने हड़ताल पर बैठे नपा कर्मियों से की अभद्रता - रोष

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना। स्थानीय नगर पालिका के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसेडर शुक्रवार को नपा कार्यालय में हड़ताल पर बैठे नपाकर्मियों से ही अभद्रता कर बैठे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कर्मचारी संगठन के आव्हान पर पांढुर्ना नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान वहां आए ब्रांड एंबेसेडर नीरज दुबे ने नपाकर्मियों के साथ अभद्रता की। कर्मचारियों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नीरज दुबे की शिकायत सीएमओ के अलावा SDM और TI से भी की। 

चेतावनी भी दी 
शिकायत में नपाकर्मी चमन पालीवालए राजेश मानकर, सुनिल शर्मा, कैलाश बावनकर, प्रवीण जोशी, यशवंत घागरे, विनोद मांडोगडे आदि कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार को हम सभी कर्मचारी नपा कार्यालय के नीचे चैनल गेट के पास हड़ताल पर रहकर धरना दे रहे थे। इस दौरान वहां आए नीरज हनुमानप्रसाद दुबे ने हड़ताल पर रहने का कारण पूछा, जिसकी कर्मचारियों ने जानकारी भी दी। पर यहां नीरज दुबे ने अपने राजनीतिक पद का दुरूपयोग करते हुए कर्मचारियों से अभद्रता की। यहीं नही ब्रांडे एंबेसेडर नीरज दुबे ने सभी कर्मचारियों को देख लूंगा जैसी चेतावनी भी दे डाली। ब्रांड एंबेसेडर द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत कर्मचारियों ने सीएमओ आरके ईवनाती समेत SDM दीपक कुमार वैद्य और पुलिस थाने में TI मोहनसिंग मर्सकोले से भी की। 

काम नही होने से बिफरे 
बताया जा रहा है कि ब्रांड एंबेसेडर कुछ काम लेकर नपा कार्यालय पहुंचे थे। पर कर्मचारियों को काम न करते देख वें बिफर उठे। वें आवेष में आकर नपा सीएमओ और उपयंत्रियों के पास भी गएए पर कर्मचारियों के नही रहने से अधिकारियों ने भी काम नही होने की बात कह दी। इससे ब्रांड एंबेसेडर और भड़क गए। इधर कर्मचारियों का कहना है कि हम सभी संगठन के आव्हान पर शांतिप्रिय रूप से सामूहिक अवकाश पर रहकर हड़ताल कर रहे थे। जिसकी सूचना अधिकारियों को भी दे दी थी। इसके बावजूद नीरज दुबे ने अपने राजनीतिक पद का दुरूपयोग कर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जो गलत है।

Created On :   20 April 2018 7:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story