लड़की ने कहा- दूल्हा शराब के नशे में, नहीं करेगी शादी

bride said the groom drunk alcohol, i will not marry to him
लड़की ने कहा- दूल्हा शराब के नशे में, नहीं करेगी शादी
लड़की ने कहा- दूल्हा शराब के नशे में, नहीं करेगी शादी

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/चौरई।  शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे से दुल्हन ने विवाह करने से मना कर दिया। हंगामा के बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला थाना भी पहुंच गया यहां पर दुल्हन ने दहेज में बाइक मागने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक चौरई थाना के तुनवाड़ा निवासी परिवार में शनिवार को सिवनी जिले के कुरई थाना के कटंगी बंजर से बारात आई थी।

जयमाला डालते वक्त दूल्हे गणपत आहाके ने वरमाला डाला तो वह दुल्हन के कंधे से होते हुए नीचे जा गिरा। इस पर दुल्हन ने नाराजगी जताई। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा शराब के नशे में था दोनों पक्षों के बीच  हंगामा भी हुआ। वाद-विवाद के बाद मामला पुलिस थाना भी पहुंच गया। यहां पर दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप लगाया।  थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर और एएसआई बलवंत बघेल ने दोनों पक्षों का आवेदन लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 

बारात पहुंची थाने 
शादी समारोह में हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला भी सामने आया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंच गए। यहां पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया हालांकि इसके बाद भी आवेदन देकर उन्होंने शिकायत की। 

दूल्हा और परिवार करता रहा मिन्नतें 
शादी टूटने के बाद दूल्हा और उसका परिवार लड़की पक्ष को मनाते रहा। उनका कहना था कि दूल्हा नशा में नहीं था गलती से जयमाला सरक गया इसमें दूल्हे की गलती नहीं है। इस मामले में हालांकि दोनों पक्षों में इसके बाद भी समझौता नहीं हो पाया।दुल्हन ने कहा कि दूल्हा शराब के नशे में था दोनों पक्षों के बीच  हंगामा भी हुआ।

Created On :   30 April 2018 8:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story