भाभी को धमकाकर देवर ने किया दुराचार 

Brother-in-law misbehaved by threatening her
भाभी को धमकाकर देवर ने किया दुराचार 
भाभी को धमकाकर देवर ने किया दुराचार 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय महिला को धमकाते हुए देवर ने दुराचार किया। इस घटना से महिला ने अपने पति को अवगत कराया तो पति ने उसे शांत करा दिया। पीडि़त महिला ने अपनी माँ को पूरी बात बताई और फिर माँ के साथ थाने पहुँचकर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार बीती रात अपनी माँ के साथ थाने पहुँची पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की सुबह पति व ससुर काम पर चले गये थे। घर पर दादी सास थी और देवरानी दूसरे गाँव गयी हुई थी। दोपहर 12 बजे के करीब उसका देवर घर आया और कमरे में उसे अकेला देखकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। 
शाम को पति के काम से लौटने पर उसने पति को पूरी घटना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने कहा लेकिन पति नहीं माना और विवाद करते हुए पत्नी से शांत रहने के लिए कहा। पति द्वारा साथ नहीं दिए जाने के बाद महिला ने अपनी माँ को घटना से अवगत कराया और फिर थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
 

Created On :   2 Jun 2020 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story