- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पानी के विवाद पर उतारा था भाई को...
पानी के विवाद पर उतारा था भाई को मौत के घाट

छिंदवाड़ा। नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निमोटी में युवक के अंधे कत्ल का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया है। पानी के विवाद में सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी अनुसार 14 फरवरी की सुबह नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निमोटी में अकलेश अहाके (24) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने की धारा में अपराध दर्ज किया था। इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक अकलेश और बड़े भाई शिव के बीच में पानी को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल आरोपी शिव ने अपने खेत में बोर कराया था। इसी बोर का पानी मृतक अकलेश भी उपयोग करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। 14 फरवरी की रात 8 बजे मृतक अपने खेत जाने के लिए निकला था। आरोपी भी पीछा करते हुए खेत के करीब पहुंचा। आरोपी ने देखा कि उसका छोटा भाई कुल्हाड़ी में धार लगा रहा था। तभी आरोपी बड़े भाई ने धारदार कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। शव को घटना स्थल से खींच कर खेत की मेड़ पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई शिव अहाके को हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   15 Feb 2022 10:54 PM IST