नृशंस वारदात... धारदार हथियार से सिर काटकर ले गए हत्यारे - खेत की झोपड़ी में मिला धड़

 नृशंस वारदात... धारदार हथियार से सिर काटकर ले गए हत्यारे - खेत की झोपड़ी में मिला धड़
 नृशंस वारदात... धारदार हथियार से सिर काटकर ले गए हत्यारे - खेत की झोपड़ी में मिला धड़

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ागोंदी में शुक्रवार सुबह नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्यारों ने खेत में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी मृतक का सिर अपने साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस मृतक के सिर की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
टीआई राकेश भारती ने बताया कि गढ़ागोंदी निवासी 45 वर्षीय रामजी पिता जंगल सिंह बोसम का शव शुक्रवार सुबह उसके खेत में बनी झोपड़ी में मिला। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से रामजी का गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी मृतक का सिर साथ ले गए। शुक्रवार देर शाम तक मृतक का सिर नहीं मिल पाया था। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि रामजी गुरुवार शाम लगभग छह बजे गांव में ही दिखाई दिया था। उसके बाद से वह किसी को दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फसल की रखवाली के लिए खेत में सोया था रामजी-
मृतक रामजी की पत्नी झलकोबाई ने पुलिस को बताया कि मक्का तोड़कर खेत में रखा गया था। फसल की रखवाली के लिए रामजी पिछले कुछ दिनों से खेत में ही सो रहा था। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी पर रामजी का खेत है। गुरुवार शाम को वह घर से खेत जाने निकला था। शुक्रवार सुबह खेत में उसका शव मिला।

Created On :   7 Nov 2020 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story